मोहला :- 25 जून 2025। जिला स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण प्रबंधन समिति की बैठक गतदिवस कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में कलेक्टर तुलिका प्रजापति की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में स्वच्छ सर्वेक्षण 2025 की तैयारियों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। इस अवसर पर संबंधित जनपदों के अधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं सफाई निरीक्षकगण उपस्थित रहे।
बैठक में सभी जनपदों में कार्यशालाएं आयोजित कर अधिक से अधिक नागरिकों से सिटीजन फीडबैक प्राप्त करने, ओडीएफ प्लस मॉडल ग्रामों का द्वितीय सत्यापन समय-सीमा में पूर्ण करने, प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट इकाइयों को सतत क्रियाशील बनाए रखने और सांसद आदर्श ग्राम योजना अंतर्गत चिन्हित ग्रामों की कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए गए।
इसके साथ ही अधोसंरचनात्मक कार्यों की प्रगति की समीक्षा की गई तथा स्वच्छता में जनभागीदारी, ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन तथा जनजागरूकता अभियान को और प्रभावी बनाने पर जोर दिया गया। कलेक्टर ने सभी विभागों को समन्वय के साथ कार्य करते हुए आगामी सर्वेक्षण में जिले की रैंकिंग सुधारने हेतु प्रयासरत रहने के निर्देश दिए। बैठक सकारात्मक, योजनाबद्ध एवं समाधानमुखी रही।
- फर्जी दस्तावेजों के आधार पर ड्राइविंग लाइसेंस बनाने के खेल की जांच तेज, ट्रेवल्स एजेंसी में पुलिस-आरटीओ की संयुक्त दबिश - June 14, 2026
- उधारी रकम की जबरन वसूली के लिए घर में घुसकर मारपीट करने वाले गुण्डा बदमाश कपिल सोलंकी, मनीष परियानी और गिरीश माखिजा गिरफ्तार - June 14, 2026
- ऑपरेशन प्रहार” के तहत पुसौर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध कबाड़ परिवहन करते 20 टन 700 किलोग्राम लोहे का स्क्रैप जब्त - June 10, 2026
