स्काऊट, एनसीसी एवं स्कूली बच्चों ने निकाली तिरंगा रैली
दंतेवाड़ा विधायक चैतराम अटामी ने छायाचित्र प्रदर्शनी का अवलोकन कर तिरंगा रैली को किया रवाना
बीजापुर :- 25 जून 2025- आपातकाल की 50 वीं वर्षगाठ के अवसर पर आपातकाल स्मृति दिवस मनाया गया। आपातकाल एवं सविधान हत्या दिवस के क्षणों को छायाचित्र प्रदर्शनी के माध्यम से महत्वपूर्ण घटनाओं को प्रदर्शित किया गया जिसमें भारतीय लोकतंत्र का काला अध्याय, आपातकाल की शुरूआत अनैतिक संशोधनों से सविधान पर हमला, मीडिया, न्यायपालिका और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता का हनन एवं आपातकाल की भयावह कहानिया शामिल थे।
बीजापुर प्रवास के दौरान दंतेवाड़ा विधायक चैतराम अटामी सहित जनप्रतिनिधियों ने छायाचित्र प्रदर्शनी का अवलोकन किया।
इस अवसर पर स्कूली विद्यार्थी द्वारा तिरंगा यात्रा भी निकाला गया। तिरंगा यात्रा को विधायक चैतरात अटामी ने रवाना करते हुऐ स्कूली बच्चों को राष्ट्र के प्रति प्रेम और समर्पण, की भावना हमेशा रखने की समझाइस दी।
तिरंगा यात्रा सांस्कृतिक भवन मैदान से जिला कार्यालय होते हुऐ पुनः सांस्कृतिक भवन वापस पहुंचे।
इस दौरान डिप्टी कलेक्टर नारायण प्रसाद गवेल, जिला शिक्षा अधिकारी लखन लाल धनेलिया, नरवेद सिंह सहित अधिकारी-कर्मचारी एवं जनप्रतिनिधिगण, शिक्षण-शिक्षिकाएं उपस्थित थे।
- फर्जी दस्तावेजों के आधार पर ड्राइविंग लाइसेंस बनाने के खेल की जांच तेज, ट्रेवल्स एजेंसी में पुलिस-आरटीओ की संयुक्त दबिश - June 14, 2026
- उधारी रकम की जबरन वसूली के लिए घर में घुसकर मारपीट करने वाले गुण्डा बदमाश कपिल सोलंकी, मनीष परियानी और गिरीश माखिजा गिरफ्तार - June 14, 2026
- ऑपरेशन प्रहार” के तहत पुसौर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध कबाड़ परिवहन करते 20 टन 700 किलोग्राम लोहे का स्क्रैप जब्त - June 10, 2026
