एमसीबी :- 26 जून 2025/* मानसून की दस्तक के साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल की समस्या देखने को मिलती है। कही साफ पानी नहीं मिलता तो कही नदी नाले का पानी पीने के लिए ग्रामीण विवश होते है। इन्हीं कारणों को देखते हुए जिला कलेक्टर के निर्देश पर लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग ने ग्रामीण क्षेत्रों में शुद्ध पेयजल की आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए सक्रियता बढ़ा दी है। विभाग द्वारा बारिश के मौसम में जल जनित रोगों की रोकथाम के लिए बंद और खराब पड़े हैंडपंपों की मरम्मत और क्लोरीनीकरण का कार्य युद्धस्तर पर किया जा रहा है। इसी क्रम में जिले के मनेंद्रगढ़ विकास खण्ड के ग्राम पंचायत डाडहंसवाही में बंद पड़े हैंडपंप की मरम्मत कर उसे पुनः चालू किया गया। उसमें क्लोरीनेशन की प्रक्रिया पूरी करे ग्रामीणों को स्वच्छ और सुरक्षित जल उपलब्ध कराया गया। मरम्मत कार्य पूर्ण होते ही ग्रामीणों को जल आपूर्ति होने लगी है। जिससे उन्हें बारिश के इस मौसम में शुद्ध पेयजल के लिए अन्यत्र भटकने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी।
- फर्जी दस्तावेजों के आधार पर ड्राइविंग लाइसेंस बनाने के खेल की जांच तेज, ट्रेवल्स एजेंसी में पुलिस-आरटीओ की संयुक्त दबिश - June 14, 2026
- उधारी रकम की जबरन वसूली के लिए घर में घुसकर मारपीट करने वाले गुण्डा बदमाश कपिल सोलंकी, मनीष परियानी और गिरीश माखिजा गिरफ्तार - June 14, 2026
- ऑपरेशन प्रहार” के तहत पुसौर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध कबाड़ परिवहन करते 20 टन 700 किलोग्राम लोहे का स्क्रैप जब्त - June 10, 2026
