एमसीबी :- 27 जून 2025/* कृषि एवं किसान कल्याण विभाग द्वारा राष्ट्रीय मिशन ऑन एडिबल ऑयल ( National Mission on Edible Oils) योजना के अंतर्गत विकासखंड मनेंद्रगढ़ की RAEO कछौड़ क्षेत्र में किसानों को मूंगफली बीज का वितरण किया गया। यह कार्यक्रम जिले में तिलहन उत्पादन को बढ़ावा देने और किसानों की आय में वृद्धि के उद्देश्य से आयोजित किया गया । इस योजना के तहत पात्र किसानों को उन्नत किस्म के मूंगफली बीज प्रदान किए गए, जिससे वे खरीफ सीजन में अधिक उपज प्राप्त कर सकें। कार्यक्रम का संचालन RAEO कछौड़ एवं कृषि विभाग के समन्वय से किया गया। कृषि विभाग के अधिकारियों ने मौके पर उपस्थित किसानों को बीज की विशेषताओं, बुवाई की विधि, उर्वरक प्रबंधन, कीट नियंत्रण तथा फसल बीमा संबंधी जानकारी भी दी। साथ ही यह भी बताया गया कि यह योजना केंद्र एवं राज्य सरकार की संयुक्त पहल है, जिसका उद्देश्य खाद्य तेलों में आत्मनिर्भरता प्राप्त करना है।
कृषि विभाग के अनुसार, RAEO कछौड़ क्षेत्र में सैकड़ों किसानों को इस बीज वितरण से लाभ होगा। यह बीज विशेष रूप से उच्च उत्पादकता वाले हैं और स्थानीय जलवायु के अनुकूल हैं। कार्यक्रम के दौरान किसानों को सरकार द्वारा संचालित अन्य योजनाओं जैसे पीएम किसान सम्मान निधि, पीएम फसल बीमा योजना, मृदा स्वास्थ्य कार्ड योजना आदि की भी जानकारी दी गई। किसानों ने इस पहल का स्वागत करते हुए सरकार और कृषि विभाग के प्रति आभार जताया। उनका कहना था कि समय पर बीज उपलब्ध कराना एक बड़ी राहत है, जिससे फसल की तैयारी सुचारू रूप से की जा सकेगी। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी किसानों को बीज किट वितरित किए गए और उन्हें तकनीकी सहायता हेतु RAEO कार्यालय से नियमित संपर्क में रहने की सलाह दी गई।
- जूटमिल पुलिस की बड़ी कार्रवाई: ट्रेलर चालक से मोबाइल लूटपाट और लूट की मोबाइल खरीद-बिक्री के आरोप मेंत 6 गिरफ्तार, सभी भेजे गए रिमांड पर - October 21, 2026
- मई 2027 तक मिलेगा शहर को आंतरिक रिंगरोड, कैनाल लिंक रोड, और मरीन ड्राइव से सीधे जुड़ेगा केवड़ाबाड़ी चौक से कबीर चौक - October 13, 2026
- नवरात्रि एवं दुर्गा उत्सव को लेकर खरसिया में शांति समिति की बैठक, सौहार्दपूर्ण माहौल में पर्व मनाने पर बनी सहमति - October 9, 2026
