*जनदर्शन के आयोजन दिवस में हुआ फेरबदल, मंगलवार की जगह सोमवार को होगा आयोजित*
*समय सीमा की बैठक भी सोमवार को होगी*
रायगढ़ :- 28 जून 2025/ हर सप्ताह आयोजित होने वाला कलेक्टर जनदर्शन अब मंगलवार के स्थान पर प्रत्येक सोमवार को दोपहर 12.30 बजे से आयोजित होगा। कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी ने इस संबंध में आदेश जारी किया है। जिसके मुताबिक प्रशासनिक कार्यों में कसावट लाने के उद्देश्य से प्रत्येक मंगलवार को आयोजित होने वाली सप्ताहिक समय-सीमा की बैठक अब मंगलवार के स्थान पर प्रत्येक सोमवार को प्रातः 10:00 बजे से होगी, एवं कलेक्टर जनदर्शन समय-सीमा बैठक की समाप्ति उपरांत दोपहर 12:30 बजे से कलेक्टर चैंबर- प्रतीक्षा कक्ष में आयोजित होगा।
Latest posts by BHUCHAL NEWS EDITOR (see all)
- अंजोरीपाली में शराब रेड कार्रवाई में 10 लीटर अवैध महुआ शराब के साथ युवक गिरफ्तार - September 14, 2026
- नेशनल लोक अदालत में 12 लाख से अधिक प्रकरणों का हुआ निराकरण - September 12, 2026
- विद्यालयों के 500 मीटर दायरे में तंबाकू उत्पाद बेचने वालों पर कोटपा एक्ट के तहत की गई कार्रवाई - August 6, 2026
