*हर दो महिनें में होगा प्री बोर्ड की तर्ज पर टेस्ट*
*इस साल शत प्रतिशत परिणाम का रखा लक्ष्य*
बीजापुर :- 28 जून 2025/
जिले के परीक्षा परिणाम सुधार को लेकर हाई स्कूल और हायर सेकेंडरी स्कूल के व्याख्याताओं की समीक्षा बैठक कलेक्टर संबित मिश्रा की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई।
इस वर्ष जिले में 10 वीं बोर्ड का परिणाम 85.40 प्रतिशत और 12 वीं बोर्ड का परिणाम 80.35 रहा । जिले में नए शिक्षा सत्र में बोर्ड परीक्षा का परिणाम बेहतर हो इस संबंध में कलेक्टर द्वारा विषयवार समीक्षा की गई ।
जिन स्कूलों का परिणाम 90 प्रतिशत से कम है वहां के प्राचार्यों और व्याख्याताओं को पढ़ाई में कसावट लाने के साथ कमजोर बच्चों के लिए अतिरिक्त प्रयास करने के कड़े निर्देश दिया गया ।
प्री बोर्ड की तर्ज पर बच्चों का मूल्यांकन को ईमानदारी पूर्वक कर कमजोर बच्चों पर ज्यादा फोकस कर परिणाम सुधारने को कहा गया।
समीक्षा में प्राचार्यों और व्याख्याताओं ने इस शिक्षा सत्र में परिणाम सुधारने को लेकर महत्वपूर्ण सुझाव दिए तथा परिणाम सुधारने
हर संभव प्रयास करने का आश्वासन दिया ।
बैठक में सीईओ जिला पंचायत श्री हेमंत रमेश नंदनवार, जिला शिक्षा अधिकारी श्री लखन लाल धनेलिया उपस्थित रहे ।
- फर्जी दस्तावेजों के आधार पर ड्राइविंग लाइसेंस बनाने के खेल की जांच तेज, ट्रेवल्स एजेंसी में पुलिस-आरटीओ की संयुक्त दबिश - June 14, 2026
- उधारी रकम की जबरन वसूली के लिए घर में घुसकर मारपीट करने वाले गुण्डा बदमाश कपिल सोलंकी, मनीष परियानी और गिरीश माखिजा गिरफ्तार - June 14, 2026
- ऑपरेशन प्रहार” के तहत पुसौर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध कबाड़ परिवहन करते 20 टन 700 किलोग्राम लोहे का स्क्रैप जब्त - June 10, 2026
