एमसीबी 30 जून 2025/* जिले के मनेन्द्रगढ़ विकासखंड अंतर्गत चैनपुर में एक विशेष कार्यशाला का आयोजन किया गया, जिसमें समस्त ग्राम पंचायतों से आई हुई आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। इस कार्यशाला का उद्देश्य “स्वच्छ सर्वेक्षण 2025” अभियान को सफल बनाने के लिए डिजिटल माध्यम से जनभागीदारी सुनिश्चित करना था। कार्यशाला के दौरान सभी उपस्थित आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को स्वच्छ सर्वेक्षण मोबाइल ऐप डाउनलोड करवाया गया तथा उन्हें ऐप के माध्यम से ऑनलाइन वोटिंग करने की प्रक्रिया को विस्तार से समझाया गया। साथ ही यह भी बताया गया कि अधिक से अधिक लोगों को इस अभियान से जोड़कर उन्हें ऐप के माध्यम से स्वच्छता के पक्ष में मतदान के लिए प्रेरित करें। अधिकारियों ने बताया कि स्वच्छता केवल सरकारी प्रयासों से नहीं, बल्कि जनसहभागिता से ही संभव है। ऐसे में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता गांव-गांव में लोगों के बीच जाकर न केवल ऐप के उपयोग के प्रति जागरूकता फैलाएं, बल्कि ग्रामीणों को स्वच्छता के प्रति संवेदनशील बनाएं और उन्हें इस डिजिटल पहल में भाग लेने के लिए प्रेरित करें। वहीं कार्यशाला में स्वच्छता, जनभागीदारी और डिजिटल सशक्तिकरण के इस समन्वय को ग्रामीण विकास की दिशा में एक सकारात्मक पहल बताया गया। कार्यक्रम के अंत में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने संकल्प लिया कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में स्वच्छता सर्वेक्षण में अधिकतम सहभागिता सुनिश्चित करेंगी और गांवों को स्वच्छ व सशक्त बनाने में अग्रणी भूमिका निभाएंगी।
- जूटमिल पुलिस की बड़ी कार्रवाई: ट्रेलर चालक से मोबाइल लूटपाट और लूट की मोबाइल खरीद-बिक्री के आरोप मेंत 6 गिरफ्तार, सभी भेजे गए रिमांड पर - October 21, 2026
- मई 2027 तक मिलेगा शहर को आंतरिक रिंगरोड, कैनाल लिंक रोड, और मरीन ड्राइव से सीधे जुड़ेगा केवड़ाबाड़ी चौक से कबीर चौक - October 13, 2026
- नवरात्रि एवं दुर्गा उत्सव को लेकर खरसिया में शांति समिति की बैठक, सौहार्दपूर्ण माहौल में पर्व मनाने पर बनी सहमति - October 9, 2026
