सारंगढ़ – बिलाईगढ़ :- 30 जून 2025/ नगर पंचायत सरिया अध्यक्ष कमलेश अग्रवाल के मुख्य आतिथ्य में नगर पंचायत कार्यालय सरिया में दिव्यांग शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में बुजुर्ग और दिव्यांग बड़ी संख्या में उपस्थित थे। यह शिविर लोकसभा रायगढ़ के सांसद राधेश्याम राठिया के पहल पर जिले के दिव्यांगों के लिए जरूरत के हिसाब से अंगों का नाप किया गया। उसके बाद भारत सरकार से अनुबंधित कंपनी जबलपुर द्वारा उसी नाप का मशीन, उपकरण, छड़ी, बैसाखी, मोटराइज्ड सायकल आदि निशुल्क प्रदान किए जाएंगे। इस अवसर पर उप संचालक समाज कल्याण विनय तिवारी उपस्थित थे। उल्लेखनीय है कि भारत सरकार की एडिप और राष्ट्रीय वयोश्री योजना अंतर्गत दिव्यांग और वृद्धजनों को सहायक उपकरण देने हेतु परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान नागरिकों को नशा मुक्त भारत अभियान अंतर्गत समुदाय के साथ शपथ संकल्प भी कराया गया।
- जूटमिल पुलिस की बड़ी कार्रवाई: ट्रेलर चालक से मोबाइल लूटपाट और लूट की मोबाइल खरीद-बिक्री के आरोप मेंत 6 गिरफ्तार, सभी भेजे गए रिमांड पर - October 21, 2026
- मई 2027 तक मिलेगा शहर को आंतरिक रिंगरोड, कैनाल लिंक रोड, और मरीन ड्राइव से सीधे जुड़ेगा केवड़ाबाड़ी चौक से कबीर चौक - October 13, 2026
- नवरात्रि एवं दुर्गा उत्सव को लेकर खरसिया में शांति समिति की बैठक, सौहार्दपूर्ण माहौल में पर्व मनाने पर बनी सहमति - October 9, 2026
