रायगढ़ :- 10 जुलाई 2025/ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज गुरु पूर्णिमा के अवसर पर रायगढ़ प्रवास के दौरान ग्राम बनोरा स्थित अघोर गुरु पीठ में गुरु दर्शन के लिए पहुंचे। उन्होंने गुरु पीठ आश्रम के उपासना स्थल पर अघोरेश्वर अवधूत भगवान राम जी की प्रतिमा के दर्शन कर प्रदेश की सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की। उन्होंने आश्रम में अघोरेश्वर अवधूत भगवान राम जी के प्रिय शिष्य प्रियदर्शी भगवान राम जी के दर्शन भी किए और मार्गदर्शन प्राप्त किया । इस अवसर पर वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी, लोक सभा सांसद राधेश्याम राठिया, राज्यसभा सांसद देवेंद्र प्रताप सिंह , विधायक पुरंदर मिश्रा सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।
Latest posts by BHUCHAL NEWS EDITOR (see all)
- महिला एवं बाल विकास विभाग ने जारी की सहायक ग्रेड-03 एवं भृत्य पदों की अंतिम पात्रता-अपात्रता सूची - May 13, 2026
- प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की राष्ट्रीय अपील पर सक्ती जिला प्रशासन की अनूठी पहल, बस से पहुंचे अधिकारी - May 13, 2026
- अनुशासन, आत्मविश्वास और निरंतर मेहनत सफलता की सबसे बड़ी कुंजी-कलेक्टर - May 13, 2026
