सक्ती :- 10 जुलाई 2025// महिला एवं बाल विकास विभाग जिला सक्ती द्वारा मिशन शक्ति अंतर्गत महिला सशक्तिकरण केन्द्र (डीएचईडब्लू) के 08 पद एवं घरेलु हिंसा संरक्षण अधिकारी नवा बिहान के 01 पद के लिए दावा आपत्ति निराकरण उपरांत अंतिम पात्र सूची जिला प्रशासन के वेब साईट https://sakti.cg.gov.in/ पर जारी की गई है | इन पदों पर चयन हेतु दस्तावेज सत्यापन, लिखित/कौशल परीक्षा/साक्षात्कार दिनांक 14,15 जुलाई 2025 को जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला बाल विकास विभाग के कार्यालय लवसरा रोड जेठा जिला सक्ती में सुबह 9 बजे से आयोजित है | पात्र अभ्यर्थियों को दस्तावेज सत्यापन हेतु सभी मूल प्रमाणपत्र, अनुभव के समर्थन में प्राप्त वेतन के प्रमाण स्वरूप बैंक स्टेटमेंट, पे स्लिप वाउचर , पास बुक की छायाप्रति मूल प्रति के साथ प्रस्तुत करना होगा |
Latest posts by BHUCHAL NEWS EDITOR (see all)
- ऑपरेशन प्रहार” में चक्रधरनगर पुलिस की अवैध कबाड़ पर बड़ी कार्रवाई, जामगांव में दो माजदा वाहनों से 27 टन स्क्रैप जप्त - May 8, 2026
- ऑपरेशन तलाश” में रायगढ़ पुलिस को बड़ी सफलता, लाखों की धोखाधड़ी का फरार आरोपी जगदलपुर से गिरफ्तार - May 7, 2026
- खरसिया के देहजरी में रेत माफियाओं का कब्जा: खुलेआम अवैध डंपिंग, प्रशासन बेखबर - May 6, 2026
