रायगढ़ :- 14 जुलाई, 2025- कोतरारोड़ थाना पुलिस ने किरोड़ीमल नगर में महिला के खिलाफ गांजा बिक्री पर कोतरारोड़ पुलिस की कार्रवाई, 900 ग्राम मादक पदार्थ जब्त विवार 13 जुलाई 2025 को थाना प्रभारी निरीक्षक मोहन भारद्वाज के नेतृत्व में किरोड़ीमल नगर क्षेत्र में गांजा बिक्री की सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए एक महिला को मादक पदार्थ के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि नान्हू नगर निवासी एक महिला, सुंदरमति चौहान, अपने घर के पास गांजा रखकर ग्राहकों का इंतजार कर रही है। सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने बताए गए स्थान पर दबिश दी, जहां पुलिस को देखकर कुछ ग्राहक मौके से फरार हो गए, जबकि एक महिला मौके पर उपस्थित मिली।
पूछताछ में महिला ने अपना नाम सुंदरमति चौहान पति स्वर्गीय झाड़ू राम उम्र 55 वर्ष निवासी नान्हू नगर, किरोड़ीमल नगर, थाना कोतरारोड़, जिला रायगढ़ बताया। तलाशी के दौरान उसके पास से एक कपड़े के थैले में रखा हुआ 900 ग्राम गांजा बरामद हुआ, जिसकी अनुमानित कीमत 7,000 रुपये है। महिला के खिलाफ थाना कोतरारोड़ में एनडीपीएस एक्ट की धारा 20 (B) के तहत अपराध क्रमांक 297/2025 दर्ज करते हुए कानूनी कार्रवाई की गई है।
इस कार्रवाई में उप निरीक्षक कुसुम कैवर्त, प्रधान आरक्षक प्रेम सिदार, आरक्षक चंद्रेश पांडेय, शुभम तिवारी और चूड़ामणि गुप्ता की सक्रिय भूमिका रही। रायगढ़ पुलिस मादक पदार्थों के विरुद्ध लगातार अभियान चलाकर कड़ी कार्रवाई कर रही है।
- जूटमिल पुलिस की बड़ी कार्रवाई: ट्रेलर चालक से मोबाइल लूटपाट और लूट की मोबाइल खरीद-बिक्री के आरोप मेंत 6 गिरफ्तार, सभी भेजे गए रिमांड पर - October 21, 2026
- मई 2027 तक मिलेगा शहर को आंतरिक रिंगरोड, कैनाल लिंक रोड, और मरीन ड्राइव से सीधे जुड़ेगा केवड़ाबाड़ी चौक से कबीर चौक - October 13, 2026
- नवरात्रि एवं दुर्गा उत्सव को लेकर खरसिया में शांति समिति की बैठक, सौहार्दपूर्ण माहौल में पर्व मनाने पर बनी सहमति - October 9, 2026
