सक्ती :- 18 जुलाई 2025 // जवाहर नवोदय विद्यालय में शैक्षणिक सत्र 2026-27 में कक्षा 6वीं में प्रवेश हेतु आयोजित होने वाली जवाहर नवोदय चयन परीक्षा-2026 के लिए ऑनलाईन आवेदन की अंतिम तिथि 29 जुलाई 2025 निर्धारित की गई है एवं चयन परीक्षा दिनांक 13 दिसम्बर 2025 को सुबह 11:30 बजे आयोजित की जायेगी। इच्छुक विद्यार्थी जो शैक्षणिक सत्र 2025-26 में जिले के किसी सरकारी या सरकार से मान्यता प्राप्त विद्यालय में कक्षा 5वीं में दिनांक 31 जुलाई 2025 से पूर्व तक प्रवेश लेकर अध्ययनरत रहेंगे तथा जिनकी जन्मतिथि 01 मई 2014 से 31 जुलाई 2016 तक हो। नवोदय विद्यालय समिति के वेबसाईट https://cbseitms.rcil.gov.in/nvs/Index/Registration पर ऑनलाईन आवेदन कर सकते है।
Latest posts by BHUCHAL NEWS EDITOR (see all)
- फर्जी दस्तावेजों के आधार पर ड्राइविंग लाइसेंस बनाने के खेल की जांच तेज, ट्रेवल्स एजेंसी में पुलिस-आरटीओ की संयुक्त दबिश - June 14, 2026
- उधारी रकम की जबरन वसूली के लिए घर में घुसकर मारपीट करने वाले गुण्डा बदमाश कपिल सोलंकी, मनीष परियानी और गिरीश माखिजा गिरफ्तार - June 14, 2026
- ऑपरेशन प्रहार” के तहत पुसौर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध कबाड़ परिवहन करते 20 टन 700 किलोग्राम लोहे का स्क्रैप जब्त - June 10, 2026
