सक्ती 18 जुलाई 2025// कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी अमृत विकास तोपनो ने सभी विभागीय अधिकारियो को सेवानिवृत और मृत शासकीय सेवकों के पेंशन प्रकरणों का शीघ्र निराकरण करने के निर्देश दिए हैे। कलेक्टर तोपनो द्वारा अवगत कराया गया है कि जिले में संयुक्त संचालक कोष, लेखा पेंशन से स्वीकृत 18 प्रकरण, आपत्ति शुदा 16 प्रकरण एवं माह जुलाई अगस्त में सेवानिवृत होने वाले 10 कर्मचारी हैं। स्वीकृति प्राप्त 18 प्रकरणों में आवश्यक जानकारी आनलाईन अपलोड कर कोषालय में भेजने एवं आपत्ति शुदा प्रकरणों में आपत्ति निराकरण कर संयुक्त संचालक कोष, लेखा, एवं पेंशन बिलासपुर संभाग को प्रेषित करने, साथ ही माह जुलाई अगस्त में सेवा निवृत होने वाले शासकीय सेवको के पेंशन स्वीकृति हेतु प्रकरण पेंशन कार्यालय बिलासपुर को भेजने के निर्देश दिये। कलेक्टर महोदय द्वारा यह भी निर्देश दिये गये कि लंबित प्रकरणों के निराकरण की संवीक्षा अब प्रत्येक सप्ताह समय सीमा की बैठक में नियमित रूप से की जायेगी। इस लिए सभी कार्यालय प्रमुख पेंशन प्रकरणों का निराकरण शीघ्रता से करें ताकि शासकीय सेवकों को सेवा निवृति उपरान्त आर्थिक परेशानियों का सामना न करना पड़े।
- जूटमिल पुलिस की बड़ी कार्रवाई: ट्रेलर चालक से मोबाइल लूटपाट और लूट की मोबाइल खरीद-बिक्री के आरोप मेंत 6 गिरफ्तार, सभी भेजे गए रिमांड पर - October 21, 2026
- मई 2027 तक मिलेगा शहर को आंतरिक रिंगरोड, कैनाल लिंक रोड, और मरीन ड्राइव से सीधे जुड़ेगा केवड़ाबाड़ी चौक से कबीर चौक - October 13, 2026
- नवरात्रि एवं दुर्गा उत्सव को लेकर खरसिया में शांति समिति की बैठक, सौहार्दपूर्ण माहौल में पर्व मनाने पर बनी सहमति - October 9, 2026
