अभियान के तहत शहर सुरक्षा के लिए चौक-चौराहों पर सीसीटीवी लगाने पर बनी सहमति
रायगढ़ :- 25/07/2025 जिले में पुलिस अधीक्षक दिव्यांग कुमार पटेल के मार्गदर्शन में चलाए जा रहे सीसीटीवी जागरूकता अभियान “सुरक्षित सुबह” के तहत आज पुलिस कंट्रोल रूम में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आकाश मरकाम ने की, जिसमें सर्राफा एसोसिएशन, पेट्रोल पंप एसोसिएशन, एनजीओ प्रतिनिधियों और शहर के प्रमुख गणमान्य नागरिकों की सक्रिय उपस्थिति रही।
बैठक में एएसपी मरकाम ने बताया कि हालिया श्याम मंदिर चोरी कांड में आरोपी की पहचान और ट्रैकिंग में सीसीटीवी कैमरे निर्णायक साबित हुए। इसी तरह पूर्व में हुई कई घटनाओं में भी फुटेज की सहायता से आरोपियों को पकड़ा गया। उन्होंने कहा कि अधिकांश व्यापारियों और नागरिकों ने अपने प्रतिष्ठानों और घरों में कैमरे तो लगाए हैं, लेकिन “सुरक्षित सुबह” अभियान के तहत उनसे आग्रह किया गया है कि कम से कम एक कैमरे का फोकस सड़क या सार्वजनिक स्थान पर रखा जाए, ताकि अपराध पर निगरानी बढ़े और आरोपी ट्रेस किए जा सकें।
उन्होंने प्रतिष्ठित नागरिकों और संगठनों से शहर के प्रमुख चौक-चौराहों में उच्च गुणवत्ता वाले सीसीटीवी कैमरे लगाने में सहभागिता की अपील की। इस पर व्यापारी संगठनों और लायंस क्लब के विभिन्न विंग्स ने अभियान का समर्थन करते हुए पुलिस को उन स्थानों की सूची देने की बात कही जहां अभी कैमरे नहीं लगे हैं। साथ ही आश्वस्त किया कि वे अपने स्तर पर व्यापारी संगठनों की बैठक लेकर न सिर्फ कैमरे लगवाएंगे, बल्कि उनके मेंटेनेंस की जिम्मेदारी भी स्वयं उठाएंगे।
इस दौरान नगर पुलिस अधीक्षक अनिल विश्वकर्मा, कोतवाली थाना प्रभारी सुखनंदन पटेल, शहर के गणमान्य नागरिक व व्यापारी बंधु तथा समाजसेवी ओम प्रकाश अग्रवाल, संजय अग्रवाल, रामनिवास मोड़ा, राहुल सोनी, पुरुषोत्तम अग्रवाल, पवन अग्रवाल,अशोक सोनी, अनिल अग्रवाल, विक्रम, विनीत अग्रवाल, डेनिश मिंज, हरि शंकर, अरुण गोयल, कमलेश अग्रवाल, संजू अग्रवाल, अनिता कपूर, आशा बेरीवाल, डॉ. सविता साव, मनीषा वर्मा, विनय किरमोरे, आरती सिंह, गीता भारद्वाज, रितु श्रीवास्तव, मनीष गुप्ता, कमल शर्मा, श्याम पेट्रोल पंप व अपेक्स पेट्रोल पंप के संचालक सहित साइबर सेल के प्रधान आरक्षक राजेश पटेल, आरक्षक धनंजय कश्यप, पुष्पेन्द्र जाटवर, लखेश्वर पुरसेठ, प्रमोद सागर मौजूद रहे।
पुलिस और नागरिकों की इस साझा पहल से रायगढ़ शहर और सुरक्षित होगा और अपराधियों के लिए कैमरों की निगरानी एक बड़ा अवरोध बनेगा।
- जूटमिल पुलिस की बड़ी कार्रवाई: ट्रेलर चालक से मोबाइल लूटपाट और लूट की मोबाइल खरीद-बिक्री के आरोप मेंत 6 गिरफ्तार, सभी भेजे गए रिमांड पर - October 21, 2026
- मई 2027 तक मिलेगा शहर को आंतरिक रिंगरोड, कैनाल लिंक रोड, और मरीन ड्राइव से सीधे जुड़ेगा केवड़ाबाड़ी चौक से कबीर चौक - October 13, 2026
- नवरात्रि एवं दुर्गा उत्सव को लेकर खरसिया में शांति समिति की बैठक, सौहार्दपूर्ण माहौल में पर्व मनाने पर बनी सहमति - October 9, 2026
