रायगढ़ :- 25 जुलाई 2025/ किरोड़ीमल शासकीय पालीटेक्निक, रायगढ़ में शैक्षणिक सत्र 2025-26 में अध्यापन कार्य हेतु मेकेनिकल इंजी.विभाग में एक अंशकालीन व्याख्याता की आवश्यकता है। जिसके लिए 6 अगस्त 2025 तक आवेदन आमंत्रित किए गए है। इच्छुक अभ्यर्थी अपना आवेदन निर्धारित तिथि में समस्त शैक्षणिक प्रमाण-पत्रों के साथ प्राचार्य किरोड़ीमल शासकीय पालीटेक्निक रायगढ़ के नाम से प्रेषित कर सकते है अथवा कार्यालय में जमा कर सकते है। अंतिम तिथि के पश्चात प्राप्त आवेदन पत्र स्वीकार नहीं किए जायेंगे। अंशकालीन व्याख्याताओं की नियुक्ति एआईसीटीई मापदण्ड के अनुसार होगी और यह नियुक्ति पूर्णत: अस्थायी होगी। इस संबंध में विस्तृत जानकारी के लिए संस्था के वेबसाईट https://www.kgpraigarh.ac.in पर अवलोकन कर सकते है एवं किरोड़ीमल शासकीय पालीटेक्निक, रायगढ़ के सूचना पटल पर अवलोकन कर सकते है।
- अंजोरीपाली में शराब रेड कार्रवाई में 10 लीटर अवैध महुआ शराब के साथ युवक गिरफ्तार - September 14, 2026
- नेशनल लोक अदालत में 12 लाख से अधिक प्रकरणों का हुआ निराकरण - September 12, 2026
- विद्यालयों के 500 मीटर दायरे में तंबाकू उत्पाद बेचने वालों पर कोटपा एक्ट के तहत की गई कार्रवाई - August 6, 2026
