शक्ती :- 29 जुलाई 2025// राइजिंग एंड एक्सीलेरेटिंग एमएसएमई परफॉर्मेन्स के अंतर्गत हटरी धर्मशाला में ” उद्योग एवं बैंकर्स कनेक्ट कार्यक्रम” का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में ऋण सुविधा, उद्यमियों के ऋण संबंधी समस्या के संबंध में बैंक द्वारा तथा विभाग में संचालित विभिन्न योजनाओं औद्योगिक विकास नीति 2024-30, पीएमएफएमई एवं पीएमईजीपी योजना के संबंध में महाप्रबंधक जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र द्वारा जानकारी दी गई। कार्यक्रम में एमएसएमई एवं बैंकर्स के मध्य संवाद से शंकाओं का निराकरण किया गया। औद्योगिक विकास नीति 2024-30 अंतर्गत उद्योग स्थापित करने हेतु उद्यमियों एवं व्यापारियों को प्रोत्साहित भी किया गया। कार्यक्रम में जिले के राइस मिल एसोसिएशन के अध्यक्ष, चेम्बर ऑफ कॉमर्स सक्ती के अध्यक्ष व लीड बैंक मैनेजर, जिले के अनेक उद्योगपति, व्यापारी, नवउद्यमी, विभिन्न बैंको के शाखा प्रबंधक तथा चार्टर अकाउंटेंट उपस्थित थे।
- फर्जी दस्तावेजों के आधार पर ड्राइविंग लाइसेंस बनाने के खेल की जांच तेज, ट्रेवल्स एजेंसी में पुलिस-आरटीओ की संयुक्त दबिश - June 14, 2026
- उधारी रकम की जबरन वसूली के लिए घर में घुसकर मारपीट करने वाले गुण्डा बदमाश कपिल सोलंकी, मनीष परियानी और गिरीश माखिजा गिरफ्तार - June 14, 2026
- ऑपरेशन प्रहार” के तहत पुसौर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध कबाड़ परिवहन करते 20 टन 700 किलोग्राम लोहे का स्क्रैप जब्त - June 10, 2026
