शक्ती :- शासकीय अस्पताल सक्ती में स्वास्थ्य विभाग की एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक के दौरान बाधा पहुंचाने और अधिकारियों को जान से मारने की धमकी देने वाले आरोपी अनुराग निर्मलकर उर्फ मोंटू (उम्र 31 वर्ष), निवासी वार्ड क्रमांक 05, पुरेन्हा तालाब के पास, सक्ती को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।
मामला 21 जुलाई 2025 का है, जब अस्पताल परिसर में राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों की प्रगति को लेकर एक बैठक चल रही थी, जिसमें विभागीय अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे। इसी दौरान अनुराग निर्मलकर शराब के नशे में बैठक कक्ष में जबरन घुस आया और वहां मौजूद बीएमओ से अशोभनीय व्यवहार करते हुए धमकी देने लगा कि उसे नौकरी पर नहीं रखा गया तो वह सभी को जान से मार देगा। आरोपी ने अश्लील गालियाँ भी दीं, जिससे बैठक में खलल उत्पन्न हुआ।
स्थिति को नियंत्रित करने के प्रयास में अस्पताल कर्मचारी गोपाल सागर ने उसे बाहर निकाला, लेकिन कुछ ही देर बाद आरोपी फिर से दरवाजा तोड़कर अंदर घुस आया और दोबारा गाली-गलौज व जान से मारने की धमकी देने लगा। इस घटना से शासकीय कार्य में गंभीर बाधा उत्पन्न हुई।
शिकायत के आधार पर थाना सक्ती में अपराध क्रमांक 248/2025 धारा 221, 132, 296, 351(3) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया। पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा के निर्देशन और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरिश यादव तथा एसडीओपी सक्ती के मार्गदर्शन में आरोपी की तलाश की जा रही थी। आरोपी लंबे समय से फरार था, लेकिन 29 जुलाई को सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने घेराबंदी कर उसे उसके निवास स्थान से गिरफ्तार कर लिया।
पूछताछ में आरोपी ने अपराध स्वीकार कर लिया, जिसके बाद उसे न्यायालय में प्रस्तुत कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया।
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक लखन लाल पटेल के नेतृत्व में प्रधान आरक्षक उमेश साहू, आरक्षक प्रमोद खाखा, बृजमोहन नेताम एवं जोगेश राठौर की अहम भूमिका रही।
- जूटमिल पुलिस की बड़ी कार्रवाई: ट्रेलर चालक से मोबाइल लूटपाट और लूट की मोबाइल खरीद-बिक्री के आरोप मेंत 6 गिरफ्तार, सभी भेजे गए रिमांड पर - October 21, 2026
- मई 2027 तक मिलेगा शहर को आंतरिक रिंगरोड, कैनाल लिंक रोड, और मरीन ड्राइव से सीधे जुड़ेगा केवड़ाबाड़ी चौक से कबीर चौक - October 13, 2026
- नवरात्रि एवं दुर्गा उत्सव को लेकर खरसिया में शांति समिति की बैठक, सौहार्दपूर्ण माहौल में पर्व मनाने पर बनी सहमति - October 9, 2026
