रायगढ़ :- 30 जुलाई 2025 पुलिस अधीक्षक दिव्यांग पटेल के मार्गदर्शन और मादक पदार्थों पर सख्त नियंत्रण के अभियान के तहत कल छाल थाना पुलिस ने अवैध शराब बेचने पर कार्रवाई करते हुए ग्राम महाराजगंज और कटाईपाली (सी) में एक साथ 8 ठिकानों पर दबिश देकर 36 लीटर कच्ची महुआ शराब बरामद की है। सभी 8 आरोपियों के विरुद्ध आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की गई है।
इस कार्रवाई का नेतृत्व कर रहे थाना प्रभारी छाल निरीक्षक त्रिनाथ त्रिपाठी को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम महाराजगंज और कटाईपाली (सी) क्षेत्र में कुछ लोग अवैध रूप से महुआ शराब का निर्माण और विक्रय कर रहे हैं। सूचना के सत्यापन पश्चात एक विशेष टीम गठित कर बुधवार को दबिश दी गई। अलग-अलग ठिकानों से 8 व्यक्तियों को महुआ शराब के साथ पकड़ा गया।
ग्राम महाराजगंज में फनेश कुमार कंमलवंशी के पास से 15 लीटर महुआ शराब, मोतीलाल राठिया उर्फ मोरध्वज से 7 लीटर, कमला बाई सारथी से 2 लीटर, धेनुराम राठिया से 2.5 लीटर और सरिता राठिया के पास से 2 लीटर महुआ शराब जब्त की गई। वहीं कटाईपाली (सी) में सुनीता राठिया से 2.5 लीटर, सरस्वती राठिया से 2 लीटर और ईश्वर सिंह राठिया से 3.5 लीटर महुआ शराब बरामद किया गया।
मौके पर मौजूद सभी आरोपी शराब की बिक्री या भंडारण करते पाए गए, जिन्हें विधिसम्मत कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार किया गया और आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है।
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी त्रिनाथ त्रिपाठी के साथ उप निरीक्षक मदन पटेल, आरक्षक हरेन्द्र पाल सिंह, जगत, गोविंदराम बंजारे, प्रबंध कुमार राठिया, उमेंद्र उरांव, सतीश कुमार और महिला आरक्षक एमरेन्सिया ने अहम भूमिका निभाई।
- फर्जी दस्तावेजों के आधार पर ड्राइविंग लाइसेंस बनाने के खेल की जांच तेज, ट्रेवल्स एजेंसी में पुलिस-आरटीओ की संयुक्त दबिश - June 14, 2026
- उधारी रकम की जबरन वसूली के लिए घर में घुसकर मारपीट करने वाले गुण्डा बदमाश कपिल सोलंकी, मनीष परियानी और गिरीश माखिजा गिरफ्तार - June 14, 2026
- ऑपरेशन प्रहार” के तहत पुसौर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध कबाड़ परिवहन करते 20 टन 700 किलोग्राम लोहे का स्क्रैप जब्त - June 10, 2026
