रायगढ़ :- 30 जुलाई 2025 पुलिस अधीक्षक दिव्यांग पटेल के निर्देश पर अवैध शराब की धरपकड़ अभियान के तहत कोतरारोड़ पुलिस ने मंगलवार सुबह ग्राम कोसमनारा ओव्हर ब्रिज के पास एक व्यक्ति को पकड़कर उसके पास से 10 लीटर कच्ची महुआ शराब बरामद की है। आरोपी गणेश सिंह को गिरफ्तार कर आबकारी अधिनियम की धाराओं के तहत मामला दर्ज करते हुए न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।
थाना प्रभारी कोतरारोड़ निरीक्षक मोहन भारद्वाज को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई थी कि एक व्यक्ति अवैध महुआ शराब से भरा बोरा लेकर रायगढ़ की ओर से जामपाली (उसरीट) की दिशा में पैदल जा रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने एक संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ा जिसने अपना नाम गणेश सिंह पिता स्वर्गीय जीवनाथ सिंह राजपूत उम्र 65 वर्ष निवासी जांजी, थाना सीपत, जिला बिलासपुर बताया, जो वर्तमान में ग्राम जामपाली (उसरीट) में मंजू सिंह के किराये के मकान में रह रहा है।
जब आरोपी के पास दो 5-5 लीटर की प्लास्टिक जरिकेन में भरे कुल 10 लीटर हाथ भट्टी से बनी कच्ची महुआ शराब पाई गई। मौके पर गवाहों की उपस्थिति में शराब को जब्त कर बरामदगी पंचनामा तैयार किया गया और आरोपी गणेश सिंह के विरुद्ध थाना कोतरारोड़ में धारा 34(2), 59(क) आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया गया।
इस कार्रवाई में प्रधान आरक्षक करूणेश कुमार राय, आरक्षक चन्द्रेश पाण्डेय, घनश्याम सिदार और महिला आरक्षक सुकृता कर्ष की सक्रिय भूमिका रही।
- ऑपरेशन आघात” के तहत खरसिया पुलिस की कार्रवाई, बाइक से महुआ शराब खपाने जा रहा आरोपी गिरफ्तार, 15 लीटर अवैध महुआ शराब और बाइक जब्त - May 9, 2026
- ऑपरेशन प्रहार” में चक्रधरनगर पुलिस की अवैध कबाड़ पर बड़ी कार्रवाई, जामगांव में दो माजदा वाहनों से 27 टन स्क्रैप जप्त - May 8, 2026
- ऑपरेशन तलाश” में रायगढ़ पुलिस को बड़ी सफलता, लाखों की धोखाधड़ी का फरार आरोपी जगदलपुर से गिरफ्तार - May 7, 2026
