शक्ति :- 05 अगस्त 2025 महिला एवं बाल विकास विभाग जिला सक्ती द्वारा मिशन वात्सल्य अंतर्गत चाइल्ड हेल्प लाइन के 08 पदों के लिए दावा आपत्ति निराकरण उपरांत अंतिम मेरिट से टॉप 07 अभ्यर्थियों की सूची जिला प्रशासन के वेब साईट https://sakti.cg.gov.in/ पर जारी की गई है | परियोजना समन्वयक, चाइल्ड हेल्प लाइन सुपरवाईजर के पद हेतु 06 अगस्त 2025 को दस्तावेज सत्यापन, लिखित, कौशल परीक्षा, साक्षात्कार एवं काउन्सलर केस वर्कर पद हेतु 07 अगस्त 2025 को दस्तावेज सत्यापन, लिखित, कौशल परीक्षा, साक्षात्कार सुबह 9 बजे से कार्यालय जिला कार्यक्रम अधिकारी लवसरा रोड जेठा में आयोजित है | दस्तावेज सत्यापन हेतु सभी मूल प्रमाणपत्र, अनुभव के समर्थन में प्राप्त वेतन के प्रमाण स्वरूप बैंक स्टेटमेंट, पे स्लिप वाउचर, पास बुक की छायाप्रति मूल प्रति के साथ प्रस्तुत करना होगा |
- अंजोरीपाली में शराब रेड कार्रवाई में 10 लीटर अवैध महुआ शराब के साथ युवक गिरफ्तार - September 14, 2026
- नेशनल लोक अदालत में 12 लाख से अधिक प्रकरणों का हुआ निराकरण - September 12, 2026
- विद्यालयों के 500 मीटर दायरे में तंबाकू उत्पाद बेचने वालों पर कोटपा एक्ट के तहत की गई कार्रवाई - August 6, 2026
