शक्ती :- (छत्तीसगढ़), 06 अगस्त 2025
थाना सक्ती पुलिस ने चैनल गाटर चोरी के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के कब्जे से चोरी गए 5 नग चैनल गाटर जिनकी कीमत लगभग ₹2400/- है, बरामद किए गए हैं। साथ ही घटना में प्रयुक्त एक मोटरसाइकिल भी जब्त की गई है।
गिरफ्तार आरोपी इस प्रकार हैं:
1. दुर्गेश बरेठ, पिता सुरज बरेठ, उम्र 21 वर्ष, निवासी वार्ड क्रमांक 11, गायत्री मंदिर, सक्ती।
2. शिवा सोनी, पिता श्रवण कुमार सोनी, उम्र 22 वर्ष, निवासी राजा पारा के आगे, वार्ड क्रमांक 16, सक्ती।
3. पुष्पेन्द्र शर्मा, पिता दया किशन शर्मा, उम्र 25 वर्ष, निवासी वार्ड क्रमांक 13, बैगापारा, सक्ती।
घटना का विवरण:
प्रार्थी प्रमोद कुमार चौहान, निवासी सराईपाली (पोरथा), ने थाना सक्ती में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसने मकान निर्माण हेतु 35 नग चैनल गाटर (मूल्य ₹65,450/-) खरीदे थे, जिन्हें मुरली तंबोली (गायत्री मंदिर रोड, सक्ती) के निर्माणाधीन मकान की छत पर 30 जून 2025 को रखा गया था। लेकिन 5 अगस्त को देखा गया कि सभी गाटर गायब हैं।
मामले में अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध अपराध पंजीबद्ध कर पुलिस जांच में जुट गई। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि कुछ युवक लोहे के गाटर को काटते हुए देखे गए हैं। संदेह के आधार पर तीनों आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। आरोपियों ने जुर्म स्वीकार करते हुए बताया कि उन्होंने कुल 35 नग चैनल गाटर चोरी कर घुमंतु कबाड़ी को बेच दिया और पैसे खर्च कर दिए।
आरोपियों की निशानदेही पर 5 नग गाटर और एक हीरो एचएफ डीलक्स मोटरसाइकिल (CG 11 BQ 5060) जब्त की गई है। आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक लखन लाल पटेल के नेतृत्व में सहायक उपनिरीक्षक राजेश यादव, प्रधान आरक्षक संजीव शर्मा, आरक्षक महासिंह सिदार एवं थाना सक्ती के स्टाफ की सराहनीय भूमिका रही।
