प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्यम योजना के अंतर्गत जैजैपुर में जागरूकता शिविर 66 हितग्राही हुए लाभान्वित
शक्ती :- 07 अगस्त 2025 //आत्मनिर्भर भारत अभियान अंतर्गत भारत सरकार की महत्वपूर्ण योजना प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्यम उन्नयन योजना अंतर्गत कार्यालय महाप्रबंधक जिला व्यापार एवं उद्योग सक्ती, जिला-सक्ती (छ.ग.) द्वारा विकासखण्ड जैजैपुर अंतर्गत “विकासखण्ड स्तरीय जागरूकता शिविर” जनपद कार्यालय जैजैपुर के सभाकक्ष में दिनांक 06 अगस्त 2025 को आयोजित किया गया है। उक्त जागरूकता में महाप्रबंधक जिला व्यापार एवं उद्योग सक्ती तथा जिला रिसोर्स पर्सन द्वारा शिविर में उपस्थित हितग्राहियों को योजना के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदाय कर खाद्य प्रसंस्करण उद्योगों की स्थापना हेतु प्रोत्साहित किया गया। साथ ही भारतीय स्टेट बैंक, शाखा जैजैपुर एवं एचडीएफसी बैंक शाखा जैजैपुर के अधिकारी द्वारा बैंकिंग सेवाओं की जानकारी प्रदान की गई। कुल 66 हितग्राहियों द्वारा शिविर में शामिल होकर योजना की जानकारी प्राप्त की गई।
- फर्जी दस्तावेजों के आधार पर ड्राइविंग लाइसेंस बनाने के खेल की जांच तेज, ट्रेवल्स एजेंसी में पुलिस-आरटीओ की संयुक्त दबिश - June 14, 2026
- उधारी रकम की जबरन वसूली के लिए घर में घुसकर मारपीट करने वाले गुण्डा बदमाश कपिल सोलंकी, मनीष परियानी और गिरीश माखिजा गिरफ्तार - June 14, 2026
- ऑपरेशन प्रहार” के तहत पुसौर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध कबाड़ परिवहन करते 20 टन 700 किलोग्राम लोहे का स्क्रैप जब्त - June 10, 2026
