शक्ती :- 12 अगस्त 2025 // भारत सरकार, सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय द्वारा “नशामुक्त भारत अभियान” (एनएमबीए) के तहत कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी अमृत विकास तोपनो द्वारा आज मादक द्रव्यों के खिलाफ सामूहिक शपथ कार्यक्रम आयोजन के क्रम में जिला कलेक्टर कार्यालय के विभिन आधिकारियों कर्मचारियों को शपथ दिलाया गया साथ ही जिले के विभिन्न स्थलों पर भी शपथ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। “विकसित भारत का मंत्र, भारत हो नशे से स्वतंत्र” थीम पर शपथ ग्रहण एवं विभिन्न कार्यक्रम आयोजित की गई।
नशामुक्त भारत अभियान केंद्र सरकार द्वारा संचालित इस योजना का उद्देश्य सभी जिलों मे नशा के दुष्प्रभाव के प्रति जनजागरुक्ता लाना और समाज को नशा मुक्त बनाना है इस अवसर पर कलेक्टर कार्यालय परिसर पर जिला पंचायत सीईओ श्री वासु जैन,अपर कलेक्टर बीरेंद्र लकड़ा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।
- ऑपरेशन आघात” के तहत खरसिया पुलिस की कार्रवाई, बाइक से महुआ शराब खपाने जा रहा आरोपी गिरफ्तार, 15 लीटर अवैध महुआ शराब और बाइक जब्त - May 9, 2026
- ऑपरेशन प्रहार” में चक्रधरनगर पुलिस की अवैध कबाड़ पर बड़ी कार्रवाई, जामगांव में दो माजदा वाहनों से 27 टन स्क्रैप जप्त - May 8, 2026
- ऑपरेशन तलाश” में रायगढ़ पुलिस को बड़ी सफलता, लाखों की धोखाधड़ी का फरार आरोपी जगदलपुर से गिरफ्तार - May 7, 2026
