तिरंगे संग स्वच्छता का संदेश, ग्रामीण आंचलों में गूंजा राष्ट्रगान
महिलाओं और युवाओं ने बढ़ाया देशभक्ति का उत्साह, घर-घर फहराया तिरंगा
सक्ती, 12 अगस्त 2025// कलेक्टर अमृत विकास तोपनो और जिला पंचायत सीईओ वासु जैन के निर्देशन में जिले में 2 अगस्त से 15 अगस्त 2025 तक हर घर तिरंगा, हर घर स्वच्छता: स्वतंत्रता का उत्सव, स्वच्छता के संग थीम पर विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। जिससे जिलेवासियों में देशभक्ति की भावना विकसित हो तथा राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सभी के मन में सम्मान में वृध्दि हो। इसी क्रम में जनपद पंचायत जैजैपुर के खम्हारिया, झालरौदा, मलनी और हरदी सहित विभिन्न ग्राम पंचायतो के गांव, गलियों, शासकीय भवनो आदि विभिन्न सार्वजनिक स्थलों पर तिरंगा फहरा कर कार्यक्रम आयोजित किया गया। साथ ही युवाओं और महिलाओं द्वारा राष्ट्रगान भी गाया गया। विभिन्न ग्राम पंचायतो के ग्रामवासियों, गणमान्य नागरिकों, स्कूली बच्चों, युवाओं, बुजुर्गाे, महिलाओं सहित अन्य सभी लोगो ने उत्साह के साथ तिरंगा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम ने राष्ट्र की सद्भावना, एकजुटता और महिला सशक्तिकरण का संदेश दिया।
- ऑपरेशन आघात” के तहत खरसिया पुलिस की कार्रवाई, बाइक से महुआ शराब खपाने जा रहा आरोपी गिरफ्तार, 15 लीटर अवैध महुआ शराब और बाइक जब्त - May 9, 2026
- ऑपरेशन प्रहार” में चक्रधरनगर पुलिस की अवैध कबाड़ पर बड़ी कार्रवाई, जामगांव में दो माजदा वाहनों से 27 टन स्क्रैप जप्त - May 8, 2026
- ऑपरेशन तलाश” में रायगढ़ पुलिस को बड़ी सफलता, लाखों की धोखाधड़ी का फरार आरोपी जगदलपुर से गिरफ्तार - May 7, 2026
