धरमजयगढ़ :- धरमजयगढ़ सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में हो रही बिजली कटौती को लेकर आज दो दर्जन से भी अधिक ग्रामीण बिजली ऑफिस पहुंचे और अधिकारी को दो दिनों का अल्टीमेटम देने के बाद धरमजयगढ़ एसडीएम डिगेश पटेल को ज्ञापन सौंपा है।आपको बता दे की ओंगना,दर्रीडीह,खलबोरा,शेरबन, मेढ़रमार,तेंदूमार सहित भंडारीमुड़ा और आसपास के इलाके के किसान व्यापक पैमाने पर हरी सब्जियों की खेती करते है ऐसे में

सिंचाई के लिए उन्हें बोरपंप के भरोसे रहना होता है वहीं लगातार हो रही विद्युत कटौती से किसानों की फसल खतरे में है जिसे लेकर आज कई किसान बिजली ऑफिस और एसडीएम को इसकी जानकारी दी साथ ही दो दिनों में व्यवस्था नहीं सुधारे जाने पर आंदोलन करने की चेतावनी भी दी है।
Latest posts by BHUCHAL NEWS EDITOR (see all)
- अंजोरीपाली में शराब रेड कार्रवाई में 10 लीटर अवैध महुआ शराब के साथ युवक गिरफ्तार - September 14, 2026
- नेशनल लोक अदालत में 12 लाख से अधिक प्रकरणों का हुआ निराकरण - September 12, 2026
- विद्यालयों के 500 मीटर दायरे में तंबाकू उत्पाद बेचने वालों पर कोटपा एक्ट के तहत की गई कार्रवाई - August 6, 2026
