खरसिया : थाना प्रभारी खरसिया निरीक्षक आशीर्वाद राहटगांवकर के सक्रिय सूचना तंत्र पर एक सप्ताह पहले घरघोडा क्षेत्र में ढाबा के सामने से चोरी हुई बाइक को खरसिया पुलिस द्वारा कल शाम मुखबीर सूचना पर ग्राम रजघटा के कमल चौहान (21 साल) के घर दबिश देकर युवक के कब्जे से एक चोरी की मोटरसाइकिल बजाज सिटी 100 बरामद किया गया है।
जानकारी के मुताबिक कल दिनांक 10/04/2023 के शाम थाना प्रभारी खरसिया निरीक्षक आशीर्वाद राहटगांवकर क मुखबिर से सूचना प्राप्त हुआ कि ग्राम रजघटा का कमल चौहान अपने घर पर चोरी की मोटरसाइकिल छिपाकर रखा है। थाना प्रभारी द्वारा तत्काल थाने से सहायक उपनिरीक्षक लक्ष्मी राठौर के हमराह आरक्षक योगेश साहु को रजघटा रवाना कर तस्दीक का निर्देश दिये ।
खरसिया पुलिस द्वारा दबिश पर आरोपी कमल कुमार चौहान पिता हरिप्रसाद चौहान उम्र 21 साल निवासी रजघटा खरसिया के कब्जे से एक मोटरसाइकिल बजाज सिटी 100 सीजी 12 ए. डब्लू. 5435 बरामद कर जप्त किया गया है। आरोपी कमल चौहान ने बाइक को घरघोड़ा के अमलीडीह ढाबा के सामने से एक सप्ताह पहले चोरी कर घर में छिपा रखना बताया है। आरोपी पर थाना खरसिया में धारा 41(1+4) CrPC/379 IPC के तहत कार्रवाई कर न्यायिक रिमांड पर पेश किया गया है ।
- फर्जी दस्तावेजों के आधार पर ड्राइविंग लाइसेंस बनाने के खेल की जांच तेज, ट्रेवल्स एजेंसी में पुलिस-आरटीओ की संयुक्त दबिश - June 14, 2026
- उधारी रकम की जबरन वसूली के लिए घर में घुसकर मारपीट करने वाले गुण्डा बदमाश कपिल सोलंकी, मनीष परियानी और गिरीश माखिजा गिरफ्तार - June 14, 2026
- ऑपरेशन प्रहार” के तहत पुसौर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध कबाड़ परिवहन करते 20 टन 700 किलोग्राम लोहे का स्क्रैप जब्त - June 10, 2026
