स्वतंत्रता दिवस पर हर घर तिरंगा फहराएं-कलेक्टर
कलेक्टर ने दौड़ में शामिल होकर धावकों का बढ़ाया उत्साह
“हर घर तिरंगा” अभियान के तहत जिला स्तरीय स्वतंत्रता दौड़ का हुआ उत्साहपूर्ण आयोजन
शक्ती :- 14 अगस्त 2025 // “हर घर तिरंगा” अभियान के तहत आज स्वतंत्रता दिवस के एक दिन पूर्व कलेक्टर अमृत विकास तोपनो की अगुवाई में सक्ती जिले में जिला स्तरीय स्वतंत्रता दौड़ का पूरे जोश और उत्साह के साथ आयोजन किया गया। सद्भावना और एकता का संदेश देने वाली यह दौड़ सुबह 7:30 बजे बाजार चौक से शुरू होकर स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय सक्ती तक आयोजित की गई।

आज आयोजित जिला स्तरीय स्वतंत्रता दौड़ में कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी अमृत विकास तोपनो स्वयं दौड़ में शामिल हुए और धावकों के साथ कदम मिलाकर उनका उत्साह बढ़ाया। जिला कलेक्टर तोपनो ने इस अवसर पर संबोधित करते हुए उपस्थित लोगों के साथ-साथ जिलेवासियों को स्वतंत्रता दिवस की अग्रिम शुभकामनाए देते हुए हर व्यक्ति से अपने घरों में तिरंगा ध्वज फहराने का अपील किया। जिला स्तरीय स्वतंत्रता दौड़ ने न केवल देशभक्ति की भावना को और प्रबल किया, बल्कि लोगों में फिटनेस और सामूहिक एकजुटता का भी संदेश दिया। कार्यक्रम के समापन पर आयोजन के प्रभारी खेल अधिकारी, खेल एवं युवा कल्याण विभाग हरी पटेल ने आभार प्रदर्शन किया तो वहीं व्याख्याता देवाशीष बनर्जी ने मंच संचालन किया। इस अवसर पर अतिरिक्त कलेक्टर द्वय वीरेंद्र लकड़ा, के एस पैंकरा, अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) सक्ती अरुण सोम, डिप्टी कलेक्टर द्वय विनय कश्यप, विश्वास कुमार, जिला शिक्षा अधिकारी कुमुदिनी बाघ द्विवेदी, उच्च न्यायालय अधिवक्ता चितरंजय पटेल, सांसद प्रतिनिधि द्वय रंजन सिन्हा, संजय रामचंद्र, अभिषेक शर्मा, रामनरेश यादव,रामावतार सहित विभिन्न जनप्रतिनिधि, प्रशासन के विभिन्न अधिकारी-कर्मचारी, खेल संघों के पदाधिकारी, विभिन्न छात्र-छात्राएं, गणमान्य नागरिक आदि शामिल हुवे।
- जूटमिल पुलिस की बड़ी कार्रवाई: ट्रेलर चालक से मोबाइल लूटपाट और लूट की मोबाइल खरीद-बिक्री के आरोप मेंत 6 गिरफ्तार, सभी भेजे गए रिमांड पर - October 21, 2026
- मई 2027 तक मिलेगा शहर को आंतरिक रिंगरोड, कैनाल लिंक रोड, और मरीन ड्राइव से सीधे जुड़ेगा केवड़ाबाड़ी चौक से कबीर चौक - October 13, 2026
- नवरात्रि एवं दुर्गा उत्सव को लेकर खरसिया में शांति समिति की बैठक, सौहार्दपूर्ण माहौल में पर्व मनाने पर बनी सहमति - October 9, 2026
