रायगढ़ :- 14 अगस्त 2025 – शुष्क दिवस के मद्देनजर अवैध शराब के भंडारण व बिक्री पर रोक लगाने पुलिस अधीक्षक दिव्यांग पटेल द्वारा सभी थाना व चौकी प्रभारियों को सख्त निर्देश दिए गए थे। इन्हीं निर्देशों के तहत नगर पुलिस अधीक्षक मयंक मिश्रा के मार्गदर्शन और थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक सुखनंदन पटेल के नेतृत्व में 13 अगस्त को कोतवाली पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अवैध शराब की बड़ी खेप जब्त की। पुलिस को सूचना मिली थी कि कोतरारोड़ की ओर से एक काले रंग की हीरो मोटरसाइकिल (क्रमांक CG 13 BA 7472) में एक व्यक्ति डिक्की में अधिक मात्रा में शराब रखकर पुरानी बस्ती ढिमरापुर की ओर जा रहा है। थाना प्रभारी के निर्देशन पर उप निरीक्षक ऐनु देवांगन के हमराह पुलिस टीम ने ढिमरापुर चौक, ईलामॉल के पास घेराबंदी कर संदिग्ध वाहन को रोक लिया। तलाशी में प्लास्टिक बोरी के अंदर 12 पाव देशी मदिरा मसाला और 20 पाव देशी मदिरा प्लेन, कुल 32 पाव शराब कीमत 2800 रुपये और 60 हजार रुपये मूल्य की मोटरसाइकिल बरामद की गई। गिरफ्तार आरोपी की पहचान सचिन कुमार पिता शशीनाथ पाण्डेय (34 वर्ष), निवासी ग्राम गायघाट, थाना ब्रम्हपुर, जिला बक्सर (बिहार) के रूप में हुई, जो वर्तमान में पुरानी बस्ती ढिमरापुर रायगढ़ में रह रहा था। आरोपी के खिलाफ थाना कोतवाली में धारा 34(2), 59(क) आबकारी एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर कार्रवाई की गई। इस सफल कार्यवाही में निरीक्षक सुखनंदन पटेल, उप निरीक्षक ऐनु देवांगन, आरक्षक कमलेश यादव और रोशन एक्का की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
- जूटमिल पुलिस की बड़ी कार्रवाई: ट्रेलर चालक से मोबाइल लूटपाट और लूट की मोबाइल खरीद-बिक्री के आरोप मेंत 6 गिरफ्तार, सभी भेजे गए रिमांड पर - October 21, 2026
- मई 2027 तक मिलेगा शहर को आंतरिक रिंगरोड, कैनाल लिंक रोड, और मरीन ड्राइव से सीधे जुड़ेगा केवड़ाबाड़ी चौक से कबीर चौक - October 13, 2026
- नवरात्रि एवं दुर्गा उत्सव को लेकर खरसिया में शांति समिति की बैठक, सौहार्दपूर्ण माहौल में पर्व मनाने पर बनी सहमति - October 9, 2026
