पुराने जमीन विवाद को लेकर आरोपियों ने अधेड़ व्यक्ति पर किया गया जानलेवा हमला, ग्राम चपले डीपापारा की घटना
खरसिया :- 20 अगस्त, 2025 – खरसिया थाना क्षेत्र के ग्राम चपले में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हुआ संघर्ष गंभीर घटना का रूप ले लिया । इस दौरान आरोपी पिता-पुत्र ने पड़ोसी अधेड़़़ व्यक्ति पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला कर दिया। खरसिया पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर हत्या के प्रयास के अपराध में न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।
घटना के संबंध में ग्राम चपले निवासी विमला पटैल (43 वर्ष) ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि उनका चपले डीपापारा में मकान है जिसे किराए पर दिया गया है। उक्त मकान के पास ही ओमशंकर पटैल का भी मकान स्थित है। जमीन के सीमांकन को लेकर ओमशंकर और उसके पिता जोहित राम पटैल पूर्व में कई बार विवाद कर चुके थे। 18 अगस्त की शाम विमला पटैल के पति पुरुषोत्तम पटैल और जेठ कमल प्रसाद पटैल (55 साल) मकान के सामने मेन गेट लगवा रहे थे, तभी ओमशंकर और उसके पिता पहुंचे और गेट लगाने से मना करते हुए विवाद करने लगे। विवाद के दौरान जोहित राम ने बेटे ओमशंकर को मारने के लिए उकसाया, जिस पर ओमशंकर अपने दुकान से चाकू लेकर आया और कमल प्रसाद पटैल पर जानलेवा हमला कर दिया। चाकू के प्रहार से कमल प्रसाद गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विमला पटैल की रिपोर्ट पर खरसिया पुलिस ने अपराध क्रमांक 451/2025 धारा 109 बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर विवेचना प्रारंभ की। थाना प्रभारी निरीक्षक राजेश जांगड़े ने टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर दोनों आरोपियों को हिरासत में लिया। आरोपी ओमशंकर की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त चाकू बरामद किया गया। दो आरोपी होने से अपराध में 3(5) बीएनएसएस की धारा भी जोड़ी गई। गिरफ्तार आरोपियों में (1) ओमशंकर पटैल पिता जोहित राम पटैल उम्र 33 वर्ष एवं (2) जोहित राम पटैल पिता स्व. बुलाउ राम पटैल उम्र 61 वर्ष शामिल हैं, जिन्हें न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।
पुलिस अधीक्षक दिव्यांग पटेल के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आकाश मरकाम और उप पुलिस अधीक्षक अनिल विश्वकर्मा के मार्गदर्शन में की गई इस कार्रवाई में थाना प्रभारी राजेश जांगड़े, प्रधान आरक्षक अशोक देवांगन, संजय मिंज एवं आरक्षक सत्यनारायण सिदार की प्रमुख भूमिका रही।
- जूटमिल पुलिस की बड़ी कार्रवाई: ट्रेलर चालक से मोबाइल लूटपाट और लूट की मोबाइल खरीद-बिक्री के आरोप मेंत 6 गिरफ्तार, सभी भेजे गए रिमांड पर - October 21, 2026
- मई 2027 तक मिलेगा शहर को आंतरिक रिंगरोड, कैनाल लिंक रोड, और मरीन ड्राइव से सीधे जुड़ेगा केवड़ाबाड़ी चौक से कबीर चौक - October 13, 2026
- नवरात्रि एवं दुर्गा उत्सव को लेकर खरसिया में शांति समिति की बैठक, सौहार्दपूर्ण माहौल में पर्व मनाने पर बनी सहमति - October 9, 2026
