शक्ती :- 20 अगस्त 2025 // छत्तीसगढ़ शासन द्वारा मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की पहल पर प्रारंभ की गई “श्री रामलला दर्शन (अयोध्याधाम) योजना” के अंतर्गत प्रदेश के श्रद्धालुओं को नि:शुल्क अयोध्या धाम में प्रभु श्री रामलला के दर्शन का अवसर प्रदान किया जा रहा है। इस योजना के अंतर्गत विशेष ट्रेन द्वारा प्रत्येक जिले से चयनित श्रद्धालुओं को सुविधाजनक यात्रा कराई जा रही है। इसी क्रम में आज सक्ती जिले से 37 श्रद्धालुओं के दल को कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी अमृत विकास तोपनो के निर्देशन में जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों की उपस्थिति में श्रद्धालुओं को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। श्रद्धालुओं ने इस विशेष अवसर के लिए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त किया और कहा कि इस योजना से उनका प्रभु श्री राम के दर्शन का आजीवन सपना साकार हो रहा है। इस अवसर पर जिले के जनप्रतिनिधिगण,अधिकारी-कर्मचारी एवं श्रीराम के दर्शन के लिए जाने वाले सभी श्रद्धालु उपस्थित रहे।
- जूटमिल पुलिस की बड़ी कार्रवाई: ट्रेलर चालक से मोबाइल लूटपाट और लूट की मोबाइल खरीद-बिक्री के आरोप मेंत 6 गिरफ्तार, सभी भेजे गए रिमांड पर - October 21, 2026
- मई 2027 तक मिलेगा शहर को आंतरिक रिंगरोड, कैनाल लिंक रोड, और मरीन ड्राइव से सीधे जुड़ेगा केवड़ाबाड़ी चौक से कबीर चौक - October 13, 2026
- नवरात्रि एवं दुर्गा उत्सव को लेकर खरसिया में शांति समिति की बैठक, सौहार्दपूर्ण माहौल में पर्व मनाने पर बनी सहमति - October 9, 2026
