रायगढ़ :- 20 अगस्त 2025- पुलिस अधीक्षक दिव्यांग कुमार पटेल के दिशा-निर्देशन में जिलेभर में अवैध शराब के खिलाफ सख्त अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में थाना प्रभारी भूपदेवपुर उप निरीक्षक संजय नाग ने आज सुबह अपनी टीम के साथ ग्राम जबलपुर से लगे जंगल और नदी किनारे दबिश दी। गुप्त सूचना मिली थी कि इस क्षेत्र में बड़े पैमाने पर महुआ शराब का अवैध निर्माण किया जा रहा है।
पुलिस के अचानक पहुंचे, उससे पहले शराब बनाने वाले लोग मौके से भाग निकले थे, लेकिन रेड कार्रवाई के दौरान चार अलग-अलग स्थानों पर चल रही शराब भट्टियां ध्वस्त की गईं। साथ ही प्रत्येक स्थान पर रखे गए 40 से 50 बोरी महुआ पास को मौके पर नष्ट किया गया। पुलिस ने मौके पर मौजूद ढांचों और उपकरणों को भी तोड़ दिया, जिससे भविष्य में अवैध शराब बनाने की गतिविधियों पर रोक लग सके।
कार्रवाई के बाद थाना प्रभारी संजय नाग ने गांव में मुनादी कराकर लोगों को चेतावनी दी कि अवैध शराब निर्माण में लिप्त पाए जाने वालों पर कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इस अभियान में भूपदेवपुर थाना स्टाफ की सक्रिय भूमिका रही और पुलिस ने स्पष्ट किया है कि अवैध शराब पर नकेल कसने की कार्रवाई जिले में लगातार जारी रहेगी।
- फर्जी दस्तावेजों के आधार पर ड्राइविंग लाइसेंस बनाने के खेल की जांच तेज, ट्रेवल्स एजेंसी में पुलिस-आरटीओ की संयुक्त दबिश - June 14, 2026
- उधारी रकम की जबरन वसूली के लिए घर में घुसकर मारपीट करने वाले गुण्डा बदमाश कपिल सोलंकी, मनीष परियानी और गिरीश माखिजा गिरफ्तार - June 14, 2026
- ऑपरेशन प्रहार” के तहत पुसौर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध कबाड़ परिवहन करते 20 टन 700 किलोग्राम लोहे का स्क्रैप जब्त - June 10, 2026
