शक्ती :- डभरा पुलिस ने क्रूरता पूर्वक मवेशियों का अवैध परिवहन करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
मामला 17 जनवरी 2025 का है, जब थाना डभरा क्षेत्र में एक पिकअप वाहन में 11 मवेशियों को ठूंस-ठूंसकर क्रूरता पूर्वक भरकर ले जाया जा रहा था। पुलिस की भनक लगते ही आरोपी वाहन छोड़कर अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए थे। इस संबंध में थाना डभरा में अपराध क्रमांक 18/2025 धारा 4, 6, 10 छत्तीसगढ़ कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम 2004 के तहत मामला दर्ज किया गया था।
लगातार तलाश के बाद आज 23 अगस्त 2025 को पुलिस को बड़ी सफलता मिली। गिरफ्तार किए गए आरोपियों के नाम इस प्रकार हैं—
1. साहिल खान पिता स़फीक खान, निवासी गुमला, झारखंड
2. चेतन कुमार साहू पिता भगऊ साहू, निवासी ग्राम चांटीपाली, थाना डभरा
दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, जहाँ से उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।
डभरा पुलिस ने आमजन से अपील की है कि यदि कहीं भी मवेशियों के साथ क्रूरता या अवैध परिवहन की जानकारी मिले, तो तुरंत पुलिस को सूचित करें। पुलिस ने चेतावनी दी है कि ऐसे मामलों में कठोर कार्रवाई की जाएगी।
- अंजोरीपाली में शराब रेड कार्रवाई में 10 लीटर अवैध महुआ शराब के साथ युवक गिरफ्तार - September 14, 2026
- नेशनल लोक अदालत में 12 लाख से अधिक प्रकरणों का हुआ निराकरण - September 12, 2026
- विद्यालयों के 500 मीटर दायरे में तंबाकू उत्पाद बेचने वालों पर कोटपा एक्ट के तहत की गई कार्रवाई - August 6, 2026
