सक्ती :- जिला पुलिस द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना बाराद्वार पुलिस ने अवैध शराब कारोबारियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। मुखबिर की सूचना पर अलग-अलग स्थानों पर दबिश देकर पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 15 लीटर कच्ची महुआ शराब जब्त की है।
थाना प्रभारी निरीक्षक प्रवीण राजपूत के नेतृत्व में गठित टीम ने ग्राम रायपुरा भांठापारा और मुक्ताराजा में रेड कार्रवाई की। इस दौरान आरोपी कन्हाअई सतनामी पिता गजानंद उम्र 31 वर्ष निवासी रायपुरा भांठापारा और आरोपी अनुज कुमार साण्डे पिता स्व. सुरेन्द्र कुमार साण्डे उम्र 18 वर्ष 05 माह निवासी मुक्ताराजा को पकड़कर उनके पास से कुल 15 लीटर कच्ची महुआ शराब बरामद की गई, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 1500 रुपये बताई गई है।
दोनों मामलों में अपराध क्रमांक 225/25 और 226/25 धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की गई। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।
पुलिस अधीक्षक सक्ती अंकिता शर्मा के निर्देश पर क्षेत्र में अवैध शराब, जुआ, सट्टा और नशीले पदार्थों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है।
इस कार्रवाई में निरीक्षक प्रवीण राजपूत, सउनि यशवंत राठौर, प्रआर. श्रीकांत सेंगर, प्रआर. विजय पटेल, आर. योगेश राठौर, आर. किशोर सिदार, आर. रामकुमार यादव और आर. जितेन्द्र सिदार की सराहनीय भूमिका रही।
- ऑपरेशन आघात” के तहत खरसिया पुलिस की कार्रवाई, बाइक से महुआ शराब खपाने जा रहा आरोपी गिरफ्तार, 15 लीटर अवैध महुआ शराब और बाइक जब्त - May 9, 2026
- ऑपरेशन प्रहार” में चक्रधरनगर पुलिस की अवैध कबाड़ पर बड़ी कार्रवाई, जामगांव में दो माजदा वाहनों से 27 टन स्क्रैप जप्त - May 8, 2026
- ऑपरेशन तलाश” में रायगढ़ पुलिस को बड़ी सफलता, लाखों की धोखाधड़ी का फरार आरोपी जगदलपुर से गिरफ्तार - May 7, 2026
