सक्ती :- थाना सक्ती पुलिस ने विशेष अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए एक युवक को अवैध शराब रखने के आरोप में गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 10 लीटर कच्ची महुआ शराब जप्त की है।
मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा के निर्देश पर जिले में अवैध जुआ, सट्टा और नशे के कारोबार के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरिश यादव और एसडीओपी मनीष कुंवर के मार्गदर्शन में सक्रिय मुखबिरों के जरिए सूचना संकलन किया जा रहा था।
इसी कड़ी में 2 सितंबर को मुखबिर से सूचना मिली कि दुकालसागर पारा, सक्ती में एक व्यक्ति बड़ी मात्रा में महुआ शराब बिक्री हेतु रखा है। सूचना पर थाना प्रभारी लखन लाल पटेल के नेतृत्व में टीम ने मौके पर दबिश दी और आरोपी एस. कुमार (पिता देवसिंह चौहान, उम्र 25 वर्ष, निवासी दुकालसागर पारा, सक्ती) को पकड़ा। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 5-5 लीटर क्षमता वाले दो प्लास्टिक जरीकेन में भरा कुल 10 लीटर कच्ची महुआ शराब बरामद हुआ।
जब आरोपी से शराब रखने के संबंध में वैध दस्तावेज या लाइसेंस प्रस्तुत करने को कहा गया तो वह कोई भी दस्तावेज नहीं दे पाया। पुलिस ने आरोपी का कृत्य आबकारी एक्ट की धारा 34(2) के अंतर्गत अपराध पाकर शराब को जप्त कर लिया जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 1000 रुपये है।
आरोपी एस. कुमार को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। इस कार्रवाई में सउनि एंथोनी एक्का, आरक्षक यादराम चंद्रा, जयनारायण कंवर, प्रमोद खाखा और बृजमोहन नेताम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
