सक्ती :- पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा के निर्देशन में अवैध जुआ/सट्टा एवं नशे के कारोबारियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना सक्ती पुलिस ने बड़ी कार्यवाही करते हुए 4 जुआड़ियों को रंगेहाथ गिरफ्तार किया है।

मामले की जानकारी के अनुसार दिनांक 02 सितम्बर 2025 को पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम सकरेली कला नर्सरी खार में कुछ लोग ताशपत्ती से रुपए-पैसों का दांव लगाकर जुआ खेल रहे हैं। सूचना पर थाना प्रभारी लखन लाल पटेल के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मौके पर दबिश दी। पुलिस को देखते ही कुछ आरोपी भाग खड़े हुए, जबकि मौके पर 4 आरोपियों को पकड़ लिया गया।
गिरफ्तार आरोपियों में विकास कृपलानी (39 वर्ष), रविशंकर अग्रवाल (36 वर्ष), दिलीप कुमार चंद्रा (37 वर्ष) एवं जोगीराम रात्रे (40 वर्ष) शामिल हैं। पुलिस ने आरोपियों के पास से नगद 21,300 रुपए, 4 मोबाइल फोन (कीमती लगभग 1 लाख रुपए) तथा 9 मोटरसाइकिलें (कीमती लगभग 7.20 लाख रुपए) बरामद की। कुल जप्त सामग्री की कीमत 8,41,300 रुपए आंकी गई है।
आरोपियों के खिलाफ धारा 3(2) छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 के तहत मामला दर्ज कर विधिवत कार्रवाई की गई है। वहीं फरार अन्य आरोपियों की तलाश पुलिस कर रही है।
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी लखन लाल पटेल के साथ सउनि संतोष पाण्डेय, आरक्षक श्याम गबेल, शैलेन्द्र देवांगन, यादराम चंद्रा, चित्रकेतु लहरे एवं प्रमोद खाखा की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
- ऑपरेशन आघात” के तहत खरसिया पुलिस की कार्रवाई, बाइक से महुआ शराब खपाने जा रहा आरोपी गिरफ्तार, 15 लीटर अवैध महुआ शराब और बाइक जब्त - May 9, 2026
- ऑपरेशन प्रहार” में चक्रधरनगर पुलिस की अवैध कबाड़ पर बड़ी कार्रवाई, जामगांव में दो माजदा वाहनों से 27 टन स्क्रैप जप्त - May 8, 2026
- ऑपरेशन तलाश” में रायगढ़ पुलिस को बड़ी सफलता, लाखों की धोखाधड़ी का फरार आरोपी जगदलपुर से गिरफ्तार - May 7, 2026
