रायगढ़ :- 10 सितंबर । छत्तीसगढ़ शासन सामान्य प्रशासन विभाग के निर्देशानुसार जिला रायगढ़ में जिला स्तरीय औषधि निपटान समिति गठित कर जब्त मादक पदार्थों के नष्टीकरण की कार्यवाही की गई। समिति के अध्यक्ष पुलिस अधीक्षक दिव्यांग पटेल एवं सदस्यों अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आकाश मरकाम, सहायक आयुक्त आबकारी क्रिस्तोफर खलखो की उपस्थिति में आज दिनांक 10 सितंबर 2025 को रायगढ़ जिले के विभिन्न थानों में एनडीपीएस एक्ट के 25 प्रकरणों में 2 नग गांजा पौधे समेत जप्त गांजा कुल 503.531 किलोग्राम का नष्टीकरण किया गया। यह कार्रवाई एमएसपी स्टील एण्ड पॉवर लिमिटेड, जामगांव थाना चक्रधरनगर के भट्ठी (Furnace) में विधिवत जलाकर एवं रोलर के माध्यम से की गई।
नष्टीकरण की पूरी प्रक्रिया जिला स्तरीय ड्रग डिस्पोजल समिति की देखरेख में संपन्न हुई जिसमें एमएसपी स्टील एण्ड पॉवर प्लांट के अधिकारीगण, थाना प्रभारी चक्रधरनगर निरीक्षक अमित शुक्ला, थाना प्रभारी जूटमिल निरीक्षक प्रशांत राव, थाना प्रभारी छाल निरीक्षक त्रिनाथ त्रिपाठी, प्रभारी डीसीबी उप निरीक्षक हेतराम सिदार, प्रधान आरक्षक ईश्वर उरांव, आरक्षक प्रभात प्रधान तथा पंचान उपस्थित रहे। रायगढ़ पुलिस जिले में मादक पदार्थों की रोकथाम के लिए पुलिस निरंतर सख्त अभियान चला रही है और जब्त माल का नष्टीकरण भी उसी कड़ी का हिस्सा है।
- जूटमिल पुलिस की बड़ी कार्रवाई: ट्रेलर चालक से मोबाइल लूटपाट और लूट की मोबाइल खरीद-बिक्री के आरोप मेंत 6 गिरफ्तार, सभी भेजे गए रिमांड पर - October 21, 2026
- मई 2027 तक मिलेगा शहर को आंतरिक रिंगरोड, कैनाल लिंक रोड, और मरीन ड्राइव से सीधे जुड़ेगा केवड़ाबाड़ी चौक से कबीर चौक - October 13, 2026
- नवरात्रि एवं दुर्गा उत्सव को लेकर खरसिया में शांति समिति की बैठक, सौहार्दपूर्ण माहौल में पर्व मनाने पर बनी सहमति - October 9, 2026
