सक्ती :- डभरा थाना डभरा क्षेत्र में नाबालिग पीड़िता से दुष्कर्म करने और वीडियो वायरल करने की धमकी देने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 24 घंटे के भीतर 02 आरोपियों सहित 01 विधि से संघर्षरत बालक को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस के मुताबिक, 12 अप्रैल 2025 को दोपहर लगभग 1 बजे पीड़िता अपने दादा-दादी को खाना पहुंचाने खेत जा रही थी। इसी दौरान आरोपीगण पहले से झाड़ियों में छिपे बैठे थे। मौके का फायदा उठाकर आरोपियों ने पीड़िता को जबरन झाड़ियों में ले जाकर पहले विधि से संघर्षरत बालक के माध्यम से शारीरिक संबंध बनवाया। इस दौरान आरोपी रोशन साहू और कन्हैया यादव ने उसका वीडियो मोबाइल से बना लिया। बाद में वीडियो वायरल करने की धमकी देकर आरोपी रोशन साहू ने भी पीड़िता के साथ जबरन दुष्कर्म किया।
पीड़िता ने घटना की जानकारी परिजनों को दी और 10 सितंबर 2025 को थाना डभरा में रिपोर्ट दर्ज कराई। शिकायत पर थाना डभरा पुलिस ने अपराध क्रमांक 301/2025 दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ धारा 70(2), 65(1), 61, 3(5) बीएनएस, 4 पाक्सो एक्ट एवं 67(बी) आईटी एक्ट के तहत मामला कायम किया।
पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा (भा.पु.से.), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरीश यादव एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस अंजली गुप्ता के मार्गदर्शन में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने तीनों आरोपियों को 24 घंटे के भीतर पकड़कर उनके कब्जे से मोबाइल जब्त किया और न्यायिक रिमांड पर भेज दिया।
थाना डभरा के समस्त स्टाफ की इस त्वरित कार्रवाई की सराहना की जा रही है।
