रायगढ़ :- खरसिया अनुविभागीय अधिकारी प्रवीण तिवारी जी को हनुमान सेवा समिति एवं सिया राम मंडल समिति के युवाओं के द्वारा अखंड राम सप्ताह का स्नेह आमंत्रण देने पहुंचे ,
इस अखंड राम सप्ताह के बारे में समिति के युवाओं से एस. डी. एम. तिवारी के द्वारा विस्तृत जानकारी ओर चर्चा हुई जिससे प्रवीण तिवारी अत्यधिक प्रभावित हो भाव विभोर हो प्रफुल्लित हो उठे, और समिति के द्वारा जो भी सहायता मांगा गया तत्काल पूर्ण किया गया । आपको बता दे एस डी एम प्रवीण तिवारी अपने राजस्व कार्यों को निष्ठा के साथ करने की उपलब्धि चर्चा का विषय बना रहता है , और उनके इस आचरण से उनकी धार्मिक स्वभाव का भी परिचय हुआ।
प्रत्येक वर्ष अनुसार इस वर्ष भी धर्म की नगरी खरसिया में 170 वर्ष से अधिक प्राचीन मंदिर श्री मनोकामना सिद्धि हनुमान जी की मंदिर है जिसमें हर वर्ष सात दिनों तक 24 घंटे निरंतर सीता सीता, राम राम , राधे राधे ,श्याम श्याम का महा संकीर्तन होता है, प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी श्री अखंड राम सप्ताह दिनांक 12 सितंबर शुक्रवार से 19सितंबर शुक्रवार तक बड़ी धूम धाम से मनाया जाता है ।श्री अखंड राम सप्ताह विगत 132 वर्ष से निरंतर श्री हनुमान मंदिर गंज बाजार खरसिया में मनाया जाता रहा है।
श्री हनुमान सेवा समिति श्री सियाराम सखा मंडल और श्री हनुमान सेवा समिति और नगर वाशियो के सहयोग से यह राम सप्ताह बड़ी ही धूमधाम से मनाया जाता है। इस राम सप्ताह में कई प्रकार की प्रतियोगिताएं आयोजित की जाती है जिसमें प्रतिभागी चढ़ बढ़ कर हिस्सा लेते है। यह अखंड राम सप्ताह खरसिया वाशियो का आस्था का प्रतीक है।
- युवक को जबरन बोलेरो वाहन में बिठाकर, मारपीट, लूटपाट करने वाले 3 आरोपी चंद घंटों में गिरफ्तार, बोलेरो वाहन व लूटा मोबाइल जप्त - February 6, 2026
- बिलासपुर पुलिस रेंज में पुलिस महानिरीक्षक रामगोपाल गर्ग की परिकल्पना से अनुभव क्यू आर कोड किया गया प्रारम्भ - February 6, 2026
- गाली-गलौज की रंजिश में घर में घुसकर हत्या — मुख्य आरोपी व विधि से संघर्षरत बालक 24 घंटे में गिरफ्तार - February 4, 2026
