सक्ती :- 15 सितम्बर 2025 // स्वास्थ्य विभाग द्वारा यूनीसेफ के सहयोग से मानसिक स्वास्थ्य सलाहकार निधि दुबे द्वारा जिले के 45 ग्रामीण स्वास्थ्य संयोजक महिलाओं के लिए जिला पंचायत सभाकक्ष में उन्मुखीकरण कार्यशाला का आयोजन किया गया। उक्त कार्यशाला में विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से मानसिक स्वास्थ्य क्या है एवं इसका महत्व, किशोरों में मानसिक स्वास्थ्य, कार्यस्थल पर मानसिक स्वास्थ्य पर होने वाले प्रभाव तथा संभावित सुझाव, आत्महत्या के मुख्य चिन्ह तथा रोकथाम में भूमिका, मानसिक स्वास्थ्य पर स्वास्थ्य कर्मचारी (आरचओ) की भूमिका, महत्वपूर्ण हेल्पलाईन, टेलीमानस तथा आनकाल आदि के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई तथा आवश्यक निर्देश दिए गए। बैठक में मानसिक स्वास्थ्य सलाहकार श्रीमती निधि दुबे, डीपीएम किर्ती सहित ग्रामीण स्वास्थ्य संयोजक महिलाए उपस्थित थे।
- अंजोरीपाली में शराब रेड कार्रवाई में 10 लीटर अवैध महुआ शराब के साथ युवक गिरफ्तार - September 14, 2026
- नेशनल लोक अदालत में 12 लाख से अधिक प्रकरणों का हुआ निराकरण - September 12, 2026
- विद्यालयों के 500 मीटर दायरे में तंबाकू उत्पाद बेचने वालों पर कोटपा एक्ट के तहत की गई कार्रवाई - August 6, 2026
