रायगढ़ :- 11 सितंबर । पुलिस अधीक्षक दिव्यांग कुमार पटेल के दिशा-निर्देशन और उप पुलिस अधीक्षक यातायात उत्तम प्रताप सिंह के नेतृत्व में यातायात पुलिस रायगढ़ ने सड़क हादसों की रोकथाम के लिए एक विशेष मुहिम जारी है। इस अभियान के तहत हाईवे पर पेट्रोलिंग करते हुए घुमंतू मवेशियों के गले में रेडियम पट्टी लगाई जा रही है ताकि रात के समय वाहन चालकों को सड़क पर मवेशियों की उपस्थिति साफ दिखाई दे और अकस्मात दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सके।
इसी कड़ी में आज हाईवे पेट्रोलिंग टीम के सहायक उप निरीक्षक राजेंद्र पटेल, राजकुमार सिदार, आरक्षक दिनेश डनसेना और जसपाल शर्मा ने कोसमनारा मार्ग एवं काशीराम चौक से आगे उड़ीसा मार्ग पर पेट्रोलिंग की और वहां घूम रहे मवेशियों को रेडियम पट्टी पहनाई। विदित हो कि पुलिस अधीक्षक दिव्यांग कुमार पटेल के नेतृत्व में लगातार अभियान चलाकर मवेशियों के सिंग पर रेडियम रंग और गले में रेडियम पट्टी लगाने का कार्य किया जा रहा है, जिसे आगे भी निरंतर जारी रखा जाएगा।
- युवक को जबरन बोलेरो वाहन में बिठाकर, मारपीट, लूटपाट करने वाले 3 आरोपी चंद घंटों में गिरफ्तार, बोलेरो वाहन व लूटा मोबाइल जप्त - February 6, 2026
- बिलासपुर पुलिस रेंज में पुलिस महानिरीक्षक रामगोपाल गर्ग की परिकल्पना से अनुभव क्यू आर कोड किया गया प्रारम्भ - February 6, 2026
- गाली-गलौज की रंजिश में घर में घुसकर हत्या — मुख्य आरोपी व विधि से संघर्षरत बालक 24 घंटे में गिरफ्तार - February 4, 2026
