सक्ति :- पुलिस अधीक्षक सक्ती अंकिता शर्मा के निर्देश पर अवैध शराब, जुआ, सट्टा एवं मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बाराद्वार थाना पुलिस ने ताबड़तोड़ कार्रवाई की है।
थाना प्रभारी निरीक्षक प्रवीण राजपूत के नेतृत्व में 16 सितम्बर 2025 को मुखबिर की सूचना पर मुक्ताराजा गांव में दबिश दी गई। कार्रवाई के दौरान साजू लाल कुर्रे (पिता– गुणसागर कुर्रे, उम्र 40 वर्ष, निवासी मुक्ताराजा, थाना बाराद्वार) के कब्जे से 14 लीटर कच्ची महुआ शराब जिसकी कीमत लगभग ₹1,400 आँकी गई है, जब्त की गई।
आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 238/25 धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया।
इस सफल अभियान में निरीक्षक प्रवीण राजपूत, प्रधान आरक्षक श्रीकांत सेंगर, प्रधान आरक्षक मनीष राजपूत, आरक्षक योगेश राठौर, आरक्षक उमेश सिदार, रामकुमार यादव और रतन विश्वकर्मा की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
बाराद्वार पुलिस ने कहा है कि क्षेत्र में अवैध जुआ, सट्टा, गांजा व शराब बिक्री/परिवहन के खिलाफ इसी प्रकार कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी।
