सक्ती :- थाना सक्ती पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए रिटायर्ड आर्मी जवान के बैंक खाते से 8 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। इस वारदात में दो विधि से संघर्षरत बालकों (नाबालिग) की भी संलिप्तता पाई गई है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से ठगी की रकम से खरीदे गए कुल 3,66,500 रुपये मूल्य के मोबाइल, मोटरसाइकिल और चांदी के आभूषण जब्त किए हैं।
मामले का विवरण
प्रार्थी अमर सिंह कंवर (50 वर्ष), निवासी गिधौरी, ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि उनके खाते से दो किस्तों में कुल 8 लाख रुपये निकाल लिए गए। जांच में पता चला कि लाभेश कुमार साहू (21 वर्ष, निवासी सकरेली कलां) ने दो नाबालिगों और दीपक कुर्रे (35 वर्ष, निवासी सेन्द्री) के साथ मिलकर प्रार्थी की पत्नी के नाम का फर्जी हस्ताक्षर कर चेक से राशि आहरण की।
आरोपियों ने रकम को आपस में बांट कर मोबाइल, मोटरसाइकिल और चांदी के आभूषण खरीदे। पुलिस ने उनके पास से वन प्लस और सैमसंग मोबाइल, आईफोन, होंडा एसपी शाइन मोटरसाइकिल, चांदी की राखी, कड़ा और अंगूठी सहित कुल 3.66 लाख रुपये का सामान जब्त किया।
कानूनी कार्रवाई
मामले में अपराध क्रमांक 329/2025, धारा 318(4), 338, 336(3), 340(2), 61(2) बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है। दो नाबालिगों को किशोर न्याय बोर्ड, जांजगीर में पेश किया गया, जबकि आरोपी लाभेश कुमार साहू और दीपक कुर्रे को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया।
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक लखन लाल पटेल के नेतृत्व में सउनि राजेश यादव, प्रधान आरक्षक संजीव शर्मा, आरक्षक यादराम चंद्रा, प्रमोद खाखा और कुंवर बज्रसेन लहरे की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
- युवक को जबरन बोलेरो वाहन में बिठाकर, मारपीट, लूटपाट करने वाले 3 आरोपी चंद घंटों में गिरफ्तार, बोलेरो वाहन व लूटा मोबाइल जप्त - February 6, 2026
- बिलासपुर पुलिस रेंज में पुलिस महानिरीक्षक रामगोपाल गर्ग की परिकल्पना से अनुभव क्यू आर कोड किया गया प्रारम्भ - February 6, 2026
- गाली-गलौज की रंजिश में घर में घुसकर हत्या — मुख्य आरोपी व विधि से संघर्षरत बालक 24 घंटे में गिरफ्तार - February 4, 2026
