सक्ती :- 18 सितम्बर 2025 – थाना हसौद पुलिस ने अवैध शराब कारोबार पर कार्रवाई करते हुए ग्राम देवरघटा में छापा मारकर एक महिला को 12 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ गिरफ्तार किया।
पुलिस के अनुसार सूचना मिली थी कि ग्राम देवरघटा निवासी शांति बाई दिवाकर (35) अवैध रूप से कच्ची महुआ शराब बिक्री के लिए अपने कब्जे में रखे हुई है। सूचना पर दबिश देते हुए पुलिस ने मौके से कुल 12 लीटर कच्ची महुआ शराब जब्त की, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग ₹1,200 है।
जप्त सामग्री में –
5 लीटर क्षमता के दो पीले प्लास्टिक जरीकेन, प्रत्येक में लगभग 5 लीटर कच्ची महुआ शराब (कीमत ₹500-₹500)
2 लीटर क्षमता की हरे रंग की स्प्राइट बोतल में 2 लीटर कच्ची महुआ शराब (कीमत ₹200) शामिल है।
आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 172/2025 धारा 34(2) छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर न्यायालय में पेश किया गया।
यह कार्रवाई थाना प्रभारी निरीक्षक नरेंद्र यादव के नेतृत्व में प्र.आर. नंदूराम साहू, आरक्षक घनश्याम पांडे, कमलेश धारिया, राजू खुंटे, म.आर. गुरुबारी दिनेश और प्रतिभा मिरी की टीम द्वारा की गई।
