खरसिया :- तहसील कार्यालय परिसर में लगातार जलभराव से अधिकारी, कर्मचारी और आम नागरिकों को भारी परेशानी उठानी पड़ रही है। कार्यालय में कामकाज के लिए आने वाले लोगो को किचड़ और पानी को पार कर अंदर जाना पड़ रहा है। बारिश थमने के बाद भी पानी की निकासी की समुचित व्यवस्था न होने से समस्या बनी हुई है।

स्थानीय नागरिकों ने बताया कि हमेशा जलभराव के बावजूद जिम्मेदार विभागों ने अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया है। जलभराव से दफ्तर में आने-जाने वालों के साथ-साथ रिकॉर्ड और दस्तावेजों को भी नुकसान पहुंचने का खतरा है। लोगों ने प्रशासन से तत्काल जल निकासी और स्थायी समाधान की मांग की है।
Latest posts by BHUCHAL NEWS EDITOR (see all)
- जूटमिल पुलिस की बड़ी कार्रवाई: ट्रेलर चालक से मोबाइल लूटपाट और लूट की मोबाइल खरीद-बिक्री के आरोप मेंत 6 गिरफ्तार, सभी भेजे गए रिमांड पर - October 21, 2026
- मई 2027 तक मिलेगा शहर को आंतरिक रिंगरोड, कैनाल लिंक रोड, और मरीन ड्राइव से सीधे जुड़ेगा केवड़ाबाड़ी चौक से कबीर चौक - October 13, 2026
- नवरात्रि एवं दुर्गा उत्सव को लेकर खरसिया में शांति समिति की बैठक, सौहार्दपूर्ण माहौल में पर्व मनाने पर बनी सहमति - October 9, 2026
