26 सितम्बर तक मंगाए गए दावा-आपत्ति
रायगढ़ :- 18 सितम्बर 2025/ रायगढ़ जिले में समावेशी शिक्षा अंतर्गत वार्षिक कार्ययोजना में स्वीकृत रिक्त पद (स्पीच थेरेपिस्ट, हेल्पर-आया एवं स्पेशल एजुकेटर पद) पर भर्ती के लिए पात्र आवेदकों से आवेदन पत्र 25 अगस्त तक आमंत्रित किए गए थे। प्राप्त आवेदन पत्रों के परीक्षण कर पात्र/ अपात्र सूची जारी करते हुए अपात्रता का कारण भी उल्लेख किया गया है। विस्तृत जानकारी के लिए रायगढ़ जिले के वेबसाईट WWW.raigarh.gov.in में देखा जा सकता है। पात्र/ अपात्र के संबंध में किसी भी आवेदक को कोई आपत्ति हो तो वे 26 सितम्बर तक कार्यालयीन समय में जिला परियोजना कार्यालय समग्र शिक्षा रायगढ़ में दावा/ आपत्ति प्रस्तुत कर सकते हैं।
Latest posts by BHUCHAL NEWS EDITOR (see all)
- जूटमिल पुलिस की बड़ी कार्रवाई: ट्रेलर चालक से मोबाइल लूटपाट और लूट की मोबाइल खरीद-बिक्री के आरोप मेंत 6 गिरफ्तार, सभी भेजे गए रिमांड पर - October 21, 2026
- मई 2027 तक मिलेगा शहर को आंतरिक रिंगरोड, कैनाल लिंक रोड, और मरीन ड्राइव से सीधे जुड़ेगा केवड़ाबाड़ी चौक से कबीर चौक - October 13, 2026
- नवरात्रि एवं दुर्गा उत्सव को लेकर खरसिया में शांति समिति की बैठक, सौहार्दपूर्ण माहौल में पर्व मनाने पर बनी सहमति - October 9, 2026
