प्रगतिरत टंकियों का निर्माण शीघ्र पूर्ण करने एवं पंचायतों को हैंडओवर करने के निर्देश
रायगढ़ :- 18 सितम्बर 2025/ शासन की महत्वाकांक्षी जल जीवन मिशन के अंतर्गत जिले के प्रत्येक घर तक स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने हेतु संचालित कार्यों की समीक्षा जिला पंचायत सभाकक्ष में की गई। कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी के निर्देशानुसार बैठक की अध्यक्षता जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी जितेंद्र यादव ने की। उन्होंने कहा कि जल जीवन मिशन सरकार की प्राथमिकता वाली योजना है। इसके कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रगतिरत निर्माण कार्यों को गुणवत्ता के साथ समय-सीमा में पूरा किया जाए। प्रगतिरत टंकी निर्माण कार्यों को शीघ्र पूर्ण करने के सख्त निर्देश दिए गए।
बैठक में जनपदवार एकल विलेज स्कीम, मल्टी विलेज स्कीम एवं सोलर पंप स्कीम की विस्तार से समीक्षा की गई। जहां कार्य पूर्ण हो चुके हैं, उन ग्राम पंचायतों को शीघ्र पंचायत स्तर पर हैंडओवर करने कहा गया। जिला पंचायत सीईओ ने कोसमनारा, बरपाली सहित कई ग्रामों में सोलर पंप से संबंधित समस्याओं की जानकारी ली। विभागीय अधिकारी द्वारा संतोषजनक जवाब न मिलने पर उन्होंने नाराजगी व्यक्त की और जहां कार्य में खामियां हैं, उसे शीघ्र दूर करने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि गांव-गांव का निरीक्षण कर कार्यों की निगरानी की जाए तथा प्रत्येक माह आयोजित समीक्षा बैठक में प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की जाए। बैठक में लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के कार्यपालन अभियंता कमल किशोर कंवर, सभी एसडीओ एवं सब-इंजीनियर उपस्थित रहे।
- जूटमिल पुलिस की बड़ी कार्रवाई: ट्रेलर चालक से मोबाइल लूटपाट और लूट की मोबाइल खरीद-बिक्री के आरोप मेंत 6 गिरफ्तार, सभी भेजे गए रिमांड पर - October 21, 2026
- मई 2027 तक मिलेगा शहर को आंतरिक रिंगरोड, कैनाल लिंक रोड, और मरीन ड्राइव से सीधे जुड़ेगा केवड़ाबाड़ी चौक से कबीर चौक - October 13, 2026
- नवरात्रि एवं दुर्गा उत्सव को लेकर खरसिया में शांति समिति की बैठक, सौहार्दपूर्ण माहौल में पर्व मनाने पर बनी सहमति - October 9, 2026
