रायगढ़ :- 18 सितम्बर 2025/ एकीकृत बाल विकास परियोजना रायगढ़ ग्रामीण अंतर्गत आंगनबाड़ी केन्द्र गोरखा क्रमांक 2 एवं बरमुड़ा वार्ड क्रमांक 43 नगर पालिक निगम में आंगनबाड़ी सहायिका के एक-एक पद के लिए गत दिवस आवेदन मंगाए गए थे। प्राप्त आवेदनों का मूल्यांकन समिति द्वारा परीक्षण कर प्राविधिक एवं अनंतिम मूल्यांकन सूची परियोजना कार्यालय के सूचना पटल पर चस्पा किया गया है। उक्त सूची के संबंध में किसी भी आवेदिका को कोई आपत्ति हो तो वे 26 सितम्बर सायं 5.30 तक परियोजना कार्यालय में लिखित में दावा-आपत्ति आवेदन प्रस्तुत कर सकते है। नियत तिथि के पश्चात प्राप्त दावा-आपत्ति आवेदन स्वीकार नहीं किए जायेंगे।
Latest posts by BHUCHAL NEWS EDITOR (see all)
- ऑपरेशन आघात” के तहत खरसिया पुलिस की कार्रवाई, बाइक से महुआ शराब खपाने जा रहा आरोपी गिरफ्तार, 15 लीटर अवैध महुआ शराब और बाइक जब्त - May 9, 2026
- ऑपरेशन प्रहार” में चक्रधरनगर पुलिस की अवैध कबाड़ पर बड़ी कार्रवाई, जामगांव में दो माजदा वाहनों से 27 टन स्क्रैप जप्त - May 8, 2026
- ऑपरेशन तलाश” में रायगढ़ पुलिस को बड़ी सफलता, लाखों की धोखाधड़ी का फरार आरोपी जगदलपुर से गिरफ्तार - May 7, 2026
