सक्ती :- 18 सितम्बर 2025 // भारतीय स्टेट बैंक शाखा सक्ती द्वारा एक दिवसीय एसएचजी (स्व-सहायता समूह) एवं कृषि लोन वितरण शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर का उद्देश्य स्थानीय किसानों एवं महिला स्व-सहायता समूहों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना तथा उन्हें सरकार की विभिन्न वित्तीय योजनाओं से जोड़ना है। शिविर में उपस्थित स्व सहायता समूह की महिलाओं और किसानों को बैकिंग गतिविधियों से सम्बधित विभिन्न जनहितकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। साथ ही शिविर में कुल 1.05 करोड़ रूपये (एक करोड़ पाँच लाख रुपये) के एसएचजी एवं कृषि ऋण का वितरण हितग्राहियों को किया गया, जिससे अनेक महिला समूहों एवं किसानों को लाभ प्राप्त होगा। इस अवसर पर जिला पंचायत सक्ती के मुख्य कार्यपालन अधिकारी वासु जैन, भारतीय स्टेट बैंक, बिलासपुर आंचलिक कार्यालय के उप महाप्रबंधक आलोक रंजन, क्षेत्रीय प्रबंधक आदर्श श्रीवास्तव, अग्रणी जिला प्रबंधक मनोज कुमार वर्मा तथा भारतीय स्टेट बैंक, शाखा सक्ती के मुख्य प्रबंधक रॉकी गोयल की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम का संचालन भारतीय स्टेट बैंक, शाखा सक्ती के मिथलेश राजपूत, सौरभ कुमार अग्रवाल एवं आशुतोष बाजपेयी द्वारा किया गया। अंत में लीड बैंक मैनेजर मनोज कुमार वर्मा द्वारा सभी उपस्थित गणमान्य नागरिकों, लाभार्थियों, एफएलसीआरपी, एसएचजी सदस्यों, किसानों एवं अधिकारियों को धन्यवाद ज्ञापित किया गया।
- फर्जी दस्तावेजों के आधार पर ड्राइविंग लाइसेंस बनाने के खेल की जांच तेज, ट्रेवल्स एजेंसी में पुलिस-आरटीओ की संयुक्त दबिश - June 14, 2026
- उधारी रकम की जबरन वसूली के लिए घर में घुसकर मारपीट करने वाले गुण्डा बदमाश कपिल सोलंकी, मनीष परियानी और गिरीश माखिजा गिरफ्तार - June 14, 2026
- ऑपरेशन प्रहार” के तहत पुसौर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध कबाड़ परिवहन करते 20 टन 700 किलोग्राम लोहे का स्क्रैप जब्त - June 10, 2026
