सीसीटीवी फुटेज से हुई पहचान, डीवीआर और कैमरा बरामद – पुलिस की त्वरित कार्रवाई
सक्ति :- थाना सक्ती पुलिस ने रात्रि में अशोक सुपर बाजार में चोरी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान अमीन खान पिता सलीम खान उम्र 25 वर्ष, निवासी वार्ड क्रमांक 04 बुधवारी बाजार, सक्ती के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी किया गया डीवीआर, सीसीटीवी कैमरा और पावर सप्लाई बरामद कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।
मामले का विवरण
प्रार्थी मनोज कुमार गर्ग, निवासी वार्ड क्रमांक 15 सक्ती एवं अशोक सुपर बाजार के संचालक ने दिनांक 07 नवम्बर 2025 को थाना सक्ती में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 6 नवम्बर की रात करीब 9 बजे वह दुकान बंद कर घर लौटे और भोजन कर सो गए।
अगली सुबह जब उठे तो घर में लगे सीसीटीवी कैमरे और डीवीआर गायब थे। अन्य सामान की जांच करने पर कुछ कपड़े भी नहीं मिले। संदेह होने पर अन्य कैमरों की फुटेज जांची गई, जिसमें एक व्यक्ति रात करीब 03:13 बजे घर में घुसकर डीवीआर बंद करते हुए दिखाई दिया।फुटेज देखकर प्रार्थी ने उस व्यक्ति की पहचान अमीन खान के रूप में की। इस पर थाना सक्ती में अपराध क्रमांक 411/2025, धारा 331(4), 305(ए) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर विवेचना प्रारंभ की गई।
सीसीटीवी फुटेज से हुई पहचान, आरोपी ने किया जुर्म कबूल
पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल सिंह ठाकुर के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरिश यादव के मार्गदर्शन में सक्ती पुलिस ने संदेही की तलाश शुरू की। मुखबिर सूचना पर आरोपी अमीन खान को घेराबंदी कर पकड़ा गया।पूछताछ में उसने बताया कि 06 नवम्बर की रात करीब 01.00 बजे चोरी करने की नीयत से मनोज गर्ग के मकान के पीछे झाड़ियों में छिपा था। रात करीब 03.00 बजे वह मकान के आहाते में चढ़कर छत के ऊपर पहुंचा, जहां लगे शटर का ताला लोहे की रॉड से तोड़कर अंदर घुसा और कमरे से डीवीआर, सीसीटीवी कैमरा और पावर सप्लाई चोरी कर झाड़ियों में छिपा दिया।आरोपी के निशानदेही पर चोरी गया सामान बरामद कर लिया गया।
न्यायिक रिमांड पर भेजा गया आरोपी
पुलिस ने आरोपी अमीन खान के विरुद्ध पर्याप्त साक्ष्य पाए जाने पर उसे गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।
- युवक को जबरन बोलेरो वाहन में बिठाकर, मारपीट, लूटपाट करने वाले 3 आरोपी चंद घंटों में गिरफ्तार, बोलेरो वाहन व लूटा मोबाइल जप्त - February 6, 2026
- बिलासपुर पुलिस रेंज में पुलिस महानिरीक्षक रामगोपाल गर्ग की परिकल्पना से अनुभव क्यू आर कोड किया गया प्रारम्भ - February 6, 2026
- गाली-गलौज की रंजिश में घर में घुसकर हत्या — मुख्य आरोपी व विधि से संघर्षरत बालक 24 घंटे में गिरफ्तार - February 4, 2026
