चंद्रपुर :- अवैध शराब पर रोकथाम के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत चन्द्रपुर पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने एक मोटरसाइकिल सवार आरोपी को 20 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी से परिवहन में प्रयुक्त मोटरसाइकिल सहित कुल 32,000 रुपये का माल जप्त किया गया है।थाना चन्द्रपुर में अपराध क्रमांक 109/2025 धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।
मुखबिर की सूचना पर की गई कार्रवाई
पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति मोटरसाइकिल सीडी डिलक्स (क्रमांक CG 13 AT 8728) में अवैध महुआ शराब लेकर ग्राम हरदी की ओर जा रहा है। सूचना पर थाना प्रभारी चन्द्रपुर द्वारा वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराते हुए ग्राम मिरौनी एवं मडवा के बीच मुख्य मार्ग पर नाकेबंदी की गई।पुलिस ने मौके पर रेड कार्रवाई कर आरोपी धजाराम पिता ठुरूराम सिदार (उम्र 45 वर्ष), निवासी ग्राम नवापारा, थाना कोतरारोड, जिला रायगढ़ (छ.ग.) को पकड़ा। तलाशी लेने पर उसके पास से एक नीले रंग के थैले में रखे दो पात्रों से कुल 20 लीटर कच्ची महुआ शराब (कीमत लगभग ₹2,000) बरामद की गई। साथ ही परिवहन में प्रयुक्त मोटरसाइकिल (कीमत ₹30,000) को भी जब्त किया गया।
आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक रिमांड पर भेजा गया
आरोपी धजाराम के विरुद्ध आबकारी एक्ट की धारा 34(2) के तहत अपराध दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया गया और न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।
वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर निरंतर कार्रवाई
यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक सक्ती प्रफुल्ल कुमार ठाकुर (भा.पु.से.), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरीश यादव (रा.पु.से.), एवं अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) चन्द्रपुर-डभरा सुमित गुप्ता (रा.पु.से.) के दिशा-निर्देशन में की गई।अवैध जुआ, सट्टा, शराब एवं मादक पदार्थों पर रोकथाम के लिए दिए गए निर्देशों के तहत यह कार्यवाही की गई है।
टीम का योगदान
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी चन्द्रपुर निरीक्षक गगन बाजपेई, प्रधान आरक्षक रामगिलास लहरे, आरक्षक उमाशंकर सिदार, मधु सिदार एवं थाना स्टाफ का विशेष योगदान रहा।
- युवक को जबरन बोलेरो वाहन में बिठाकर, मारपीट, लूटपाट करने वाले 3 आरोपी चंद घंटों में गिरफ्तार, बोलेरो वाहन व लूटा मोबाइल जप्त - February 6, 2026
- बिलासपुर पुलिस रेंज में पुलिस महानिरीक्षक रामगोपाल गर्ग की परिकल्पना से अनुभव क्यू आर कोड किया गया प्रारम्भ - February 6, 2026
- गाली-गलौज की रंजिश में घर में घुसकर हत्या — मुख्य आरोपी व विधि से संघर्षरत बालक 24 घंटे में गिरफ्तार - February 4, 2026
